फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Central Jail Prisoners will run their own petrol pump

अनूठी पहल: अपना पेट्रोल पंप चलाएंगे सेंट्रल जेल के कैदी, यहां 2295 लोग अलग- अलग अपराधों में काट रहे सजा

Sat, 18 Jan 2025 02:40 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 18 Jan 2025 02:40 PM IST
सार

वाराणसी के सेंट्रल जेल में सजा काट रहे कैदी अपना पेट्रोल पंप चलाएंगे। इसके लिए प्रस्ताव लखनऊ भेजा गया है। शासन स्तर से हरी झंडी मिलते ही पेट्रोल पंप के लिए निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
Varanasi Central Jail Prisoners will run their own petrol pump
वाराणसी सेंट्रल जेल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

वाराणसी के शिवपुर स्थित सेंट्रल जेल के सजायाफ्ता कैदी जल्द ही अपना पेट्रोल पंप संचालित करेंगे। प्रदेश में कारागार सुधार की कवायदों की तहत यह अनूठी पहल होगी। इसके लिए कारागार प्रशासन ने सेंट्रल जेल के सामने जमीन चिह्नित कर हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड से बातचीत की है।

विज्ञापन


लखनऊ भेजा गया प्रस्ताव
सेंट्रल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक राधा कृष्ण मिश्र ने बताया कि पेट्रोल पंप के संचालन के लिए प्रस्ताव कारागार प्रशासन के लखनऊ स्थित मुख्यालय भेजा गया है। शासन स्तर से हरी झंडी मिलते ही पेट्रोल पंप के लिए निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


147 साल पुरानी जेल में 2295 कैदी काट रहे सजा
शिवपुर में सेंट्रल जेल की स्थापना वर्ष 1877 में की गई थी। 147 साल पुरानी इस जेल की क्षमता 2050 कैदियों की है। मौजूदा समय में यहां 2295 कैदी अलग-अलग अपराधों की सजा काट रहे हैं। सजायाफ्ता कैदी बड़े पैमाने पर सब्जियां उगाने के साथ ही वेकरी उद्योग संचालित करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही कढ़ाई-बुनाई के अलावा कैदियों के द्वारा जेल में फर्नीचर और स्टील की आलमारी जैसे उत्पाद भी तैयार किए जाते हैं। अब जेल प्रशासन ने अपने कर्मियों की निगरानी में कैदियों के द्वारा पेट्रोल पंप के संचालन की कार्ययोजना तैयार की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed