Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi bull knocked down man sleeping and pinned against wall 10 minutes chaos ensued house sparking

वाराणसी: सोते समय सांड ने वृद्ध को पटका फिर दीवार में दबाया, घर में 10 मिनट तक अफरातफरी; आक्रोश

Sat, 07 Nov 2026 10:37 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 07 Nov 2026 10:37 AM IST
सार

जिले के रोहनिया क्षेत्र के बैरवन गांव में छुट्टा सांड के हमले में 65 वर्षीय शारदा पाल की मौत हो गई। वह घर के बाहर सो रहे थे। जान बचाने के लिए घर में भागे तो सांड ने पीछा कर गलियारे में दीवार से दबा दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, सांड पहले भी कई लोगों को घायल कर चुका है।

विज्ञापन
Varanasi bull knocked down man sleeping and pinned against wall 10 minutes chaos ensued house sparking
शारदा पाल की फाइल फोटो और बिलखतीं महिलाएं। - फोटो : संवाद

विस्तार

रोहनिया थाना क्षेत्र के बैरवन स्थित पाल बस्ती में शनिवार की रात छुट्टा सांड के हमले में 65 वर्षीय वृद्ध शारदा पाल की मौत हो गई। वह अपने घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान सांड ने उन पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए वह घर के अंदर भागे, लेकिन सांड ने पीछा नहीं छोड़ा और गलियारे में उन्हें दीवार से दबा दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों में भी आक्रोश है।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, शारदा पाल रात में अपने घर के दरवाजे पर सो रहे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे छुट्टा सांड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। सांड के हमले से बचने के लिए शारदा उठकर घर के अंदर भागे। हालांकि, सांड उनका पीछा करते हुए घर के गलियारे में घुस गया। वहां उसने शारदा को दीवार में दबा दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और शोर मचाते हुए सांड को मारपीट कर भगाया, लेकिन तब तक शारदा की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
Trending Videos

पहले भी हमला कर चुका है सांड

घटना की जानकारी मिलने पर रोहनिया पुलिस को सूचना दी गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिवार में दो बेटे और तीन बेटियां हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि हमला करने वाला छुट्टा सांड पहले भी कई लोगों को घायल कर चुका है। बीते कुछ दिनों में वह शारदा पाल पर तीन बार हमला कर चुका था। इसके अलावा गांव के ही गणेशु पाल पर भी दो बार हमला कर उन्हें घायल कर चुका है। इसके बावजूद सांड को पकड़ने या उससे लोगों की सुरक्षा के लिए कोई प्रभावी इंतजाम नहीं किए गए।

लगातार हमलों के बावजूद सांड के खुलेआम घूमने से ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि छुट्टा पशुओं के हमलों का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने ऐसे पशुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed