फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi BSA and basic education assistant director suspend

स्कूलों को मान्यता देने के नाम पर वसूले पैसे, बनारस के बीएसए सहित दो अधिकारी सस्पेंड

Thu, 17 May 2018 02:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 17 May 2018 02:52 PM IST
विज्ञापन
Varanasi BSA and basic education assistant director suspend
demo pic
बेसिक शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक विजय शंकर मिश्रा और वाराणसी के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ब्रजभूषण चौधरी को बुधवार को निलंबित कर दिया गया है। दोनों अधिकारियों पर वाराणसी में विद्यालयों को मान्यता देने के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप है। वाराणसी के जिलाधिकारी ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की थी।
विज्ञापन


बता दें, डीएम वाराणसी को शिकायत मिली थी कि सहायक निदेशक विजय शंकर मिश्रा और बीएसए ब्रजभूषण चौधरी स्कूलों को मान्यता देने के नाम पर मोटी रकम वसूल रहे हैं। डीएम ने इसकी जांच नगर मजिस्ट्रेट से कराई।
विज्ञापन


जांच में आरोप सही पाया गया है। यह भी पता चला कि पैसा नहीं मिलने में स्कूल की मान्यता संबंधी पत्रावलियों को लंबित रखा जा रहा है। डीएम ने बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव राजप्रताप सिंह को यह रिपोर्ट भेजकर दोनों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अपर मुख्य सचिव के आदेश पर सहायक निदेशक मिश्रा व बीएसए चौधरी को सस्पेंड कर दिया। निलंबन अवधि में दोनों अधिकारी बेसिक शिक्षा निदेशालय लखनऊ से अटैच रहेंगे।

दो बाबू पहले हो चुके हैं निलंबित 

Varanasi BSA and basic education assistant director suspend
demo pic
पैसे लेकर मान्यता देने की शिकायत पर दो बाबुओं पर पहले ही गाज गिर चुकी है। एडी बेसिक और बीएसए को तो बुधवार को निलंबित किया गया लेकिन इस मामले में डीएम ने तीन मई को ही दो बाबुओं को निलंबित कर दिया था। दो मई को डीएम को ये शिकायत मिली थी कि मान्यता देने के लिए स्कूलों से मोटी रकम वसूली जा रही है।

शिकायत पर उन्होंने अगले ही दिन बीएसए कार्यालय पर छापा मारा। मान्यता से जुड़ी फाइलें खंगालीं। इसमें एडी बेसिक और बेसिक शिक्षा अधिकारी के भी लिप्त होने की भी सूचना मिली थी।

पता चला था कि  जिसके बाद डीएम ने जांच करवाई थी। सूत्रों के मुताबिक मान्यता के लिए रकम निर्धारित थी। कक्षा एक से पांच तक की मान्यता के लिए 25 हजार रुपये, छह से आठ तक की मान्यता के लिए 50 हजार और एक से आठ तक की मान्यता के लिए 80 हजार रुपये बाबुओं की ओर से तय थे और बगैर उच्चाधिकारियों के ये खेल मुमकिन नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed