Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Body of missing youth found in a pond in Baragaon father alleges murder

वाराणसी: बड़ागांव के पोखरे में मिला लापता युवक का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 07 Nov 2026 05:46 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किशन चौबे Updated Sat, 07 Nov 2026 05:46 PM IST
सार

बड़ागांव के पूरबपुर स्थित पोखरे में शनिवार को लापता 21 वर्षीय अंकुर गिरी का शव मिला। पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाकर पोस्टमार्टम कराया है। मौत की वजह रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
Varanasi Body of missing youth found in a pond in Baragaon father alleges murder
body found in a pond - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बड़ागांव थाना क्षेत्र के पूरबपुर गांव में शनिवार को पोखरे में 21 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पुआरीकला (बाबा का पुरवा) निवासी अंकुर गिरी पुत्र रामदयाल गिरी के रूप में हुई है। वह गुरुवार शाम साइकिल से घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शुक्रवार को बड़ागांव थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। शनिवार को पोखरे में शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची। वहीं, मृतक के पिता ने बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


दो दिन से लापता था युवक
परिजनों के अनुसार अंकुर गुरुवार शाम करीब चार बजे साइकिल से घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। कोई जानकारी नहीं मिलने पर शुक्रवार को पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद बड़ागांव थाने में गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन


आधार कार्ड से हुई शव की पहचान
शनिवार को पूरबपुर गांव स्थित पोखरे में एक युवक का शव उतराता हुआ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर बड़ागांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। तलाशी के दौरान युवक की शर्ट की जेब से आधार कार्ड मिला। इसके आधार पर उसकी पहचान अंकुर गिरी के रूप में हुई। स्थानीय लोगों ने भी उसकी पहचान की। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

Varanasi Body of missing youth found in a pond in Baragaon father alleges murder
अंकुर गिरी - फोटो : Amar Ujala

पिता ने लगाया हत्या का आरोप
अंकुर के पिता रामदयाल गिरी ने बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बेटे के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं और नाखून भी उखड़े हुए हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

एडीसीपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
घटना की जानकारी मिलने पर बड़ागांव थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। अपर पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने सहित अन्य विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा दी थी
परिजनों ने बताया कि अंकुर स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। उसने हाल ही में रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा दी थी। परीक्षा में सफल होने के बाद 21 नवंबर को उसका मेडिकल होना था। नौकरी की उम्मीद लगाए परिवार को उसकी मौत से गहरा सदमा लगा है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed