{"_id":"5b536b5e4f1c1b44748b6126","slug":"varanasi-bjp-worker-planning-to-tell-achievements-of-government-to-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारसः भाजपा सरकार की उपलब्धियां लोगों को बताने के लिए पदाधिकारियों ने बनाई यह रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारसः भाजपा सरकार की उपलब्धियां लोगों को बताने के लिए पदाधिकारियों ने बनाई यह रणनीति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 22 Jul 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस के हर घर तक सरकार की उपलब्धियों को बताने के लिए अब भाजपा एक तरकीब अपनाने जा रही है। भाजपा पदाधिकारी इस बार सावन में कांवरियों को माध्यम बनाने जा रहे है। भाजपा कार्यकर्ता जगह-जगह कांवरियों की सहायता के लिए खड़े नजर आएंगे।
उनकी सहायता के साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को भी बताएंगे। इसकी योजना भाजपा पदाधिकारियों ने बना ली है और अभी से इसकी तैयारी में भी जुट गए हैं। इस बार भी मंदिर से लेकर गोदौलिया तक रेड कार्पेट बिछाने के साथ-साथ उनके लिए पानी का समुचित प्रबंध कराने पर जोर दिया जा रहा है।
एक ओर प्रशासनिक अधिकारी तैयारी कर रहे हैं तो दूसरी ओर पार्टी अपने स्तर से तैयारी करेगी। पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि सावन में जो भी कांवरिया काशी आएंगे। उनकी हर संभव मदद की जाएगी। कांवरिया शिविर जहां-जहां लगाए गए हैं।
विज्ञापन
वहां तक उन्हें पहुंचाने के साथ उनके खाने पीने, मेडिकल आदि की सुविधाओं पर जोर होगा। इस काम में पार्टी के कार्यकर्ता उनकी मदद करेंगे। किसी भी प्रकार की दिक्कत आने पर प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित किया जाएगा, जिससे कांवरियों के लिए बेहतर इंतजाम हो सके।
इसकी पूरी कार्ययोजना बना ली गई है। मंडल, सेक्टर के अलावा विधानसभावार पदाधिकारी इसकी मानीटरिंग करेंगे। सावन के सोमवार पर पार्टी कार्यकर्ता हर प्रमुख चौराहों पर होंगे। उनकी सुविधाओं को मुकम्मल कराएंगे।