फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi : BJP leader beaten to death for being interrupted for drinking alcohol

Varanasi News : शराब पीने से टोकने पर बुजुर्ग भाजपा नेता की पीट-पीटकर हत्या, बेटे को किया अधमरा, एक हिरासत में

Thu, 13 Oct 2022 12:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 13 Oct 2022 12:41 AM IST
सार

Varanasi : सिगरा की जयप्रकाश नगर कालोनी में बुधवार की रात मनबढ़ों ने शराब पीने से टोकने पर बुजुर्ग भाजपा नेता पशुपति नाथ सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बचाव में आए बेटे राजन सिंह को लाठी और रॉड से वार कर अधमरा कर दिया। घायल बेटे को बीएचयू ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Varanasi : BJP leader beaten to death for being interrupted for drinking alcohol
घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिगरा की जयप्रकाश नगर कालोनी में बुधवार की रात मनबढ़ों ने शराब पीने से टोकने पर बुजुर्ग भाजपा नेता पशुपति नाथ सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बचाव में आए बेटे राजन सिंह को लाठी और रॉड से वार कर अधमरा कर दिया। घायल बेटे को बीएचयू ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया गया। 40 से 50 की संख्या में आए हमलावरों ने घर पर पथराव भी किया। सिगरा पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। बीएचयू में तीन थानों की फोर्स मौजूद है।

विज्ञापन


सिगरा थाना अंतर्गत जय प्रकाश नगर कालोनी में पशुपति नाथ सिंह (71) का मकान है। बगल में ही देशी और अंग्रेजी शराब का ठेका है। रात 8 बजे ठेके पर कुछ युवक शराब पीकर आपस में गाली गलौज करते हुए पशु पति नाथ के दरवाजे पर आ गए। जिन्हे पशुपति नाथ और उनके बेटे राजन सिंह (45) ने मना किया। इसी बीच नशे में धुत दो युवकों से विवाद हो गया। मोहल्ले के कुछ लोग एकत्रित हुए और युवकों की पिटाई कर दी। इसके बाद युवक गाली गलौज करते हुए भाग निकले। 
विज्ञापन


कुछ ही देर में आधा दर्जन बाइक से 15 -16 की संख्या में युवक आए लेकिन मोहल्ले में लोगों की संख्या अधिक होने के कारण चले गए। रात साढ़े आठ बजे के बाद 40 से 50 की संख्या में हाकी डंडे और रॉड से लैस होकर आए और पिताजी- पुत्र पर टूट पड़े। पत्थरबाजी और हाकी डंडे से बेरहमी से पशुपति नाथ की पिटाई की। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण पशुपति नाथ ने घटनास्थल पर ही दम तोड दिया। वहीं, बेटा राजन सिंह भी अधमरा हो गया। इसके बाद हमलावर भाग निकले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही भाजपा कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय, राजेश त्रिवेदी सहित सौ की संख्या में लोग बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचे। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश भी घटनास्थल और बीएचयू पहुंच जानकारी ली। पुलिस आयुक्त के अनुसार एक हमलावर को हिरासत में लिया गया। अन्य की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की तीन टीमें दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed