वाराणसी: आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ने मां अन्नपूर्णा और भगवान धनवंतरी का किया दर्शन-पूजन, प्रदेश की सुख-सम
आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने शनिवार को वाराणसी में मां अन्नपूर्णा और भगवान धनवंतरी का दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और आरोग्यता की कामना की।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने शनिवार को काशी में मां अन्नपूर्णा और भगवान धनवंतरी का विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। उन्होंने मां अन्नपूर्णा से प्रदेशवासियों के जीवन में अन्न, सुख-समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने तथा भगवान धनवंतरी से सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
मां अन्नपूर्णा के दरबार में लगाई हाजिरी
आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र काशी विश्वनाथ धाम परिसर स्थित मां अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने काशी सहित पूरे प्रदेश में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
आयुर्वेद को घर-घर पहुंचाने की प्रतिबद्धता
दर्शन-पूजन के बाद मंत्री ने कहा कि काशी मां अन्नपूर्णा की नगरी है। यहां मां के आशीर्वाद से कोई भूखा नहीं सोता। भगवान धनवंतरी की कृपा से प्रदेश निरोगी और स्वस्थ बने, यही उनकी कामना है। उन्होंने कहा कि आयुष विभाग के माध्यम से आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा पद्धति को घर-घर तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
महंत ने भेंट किया मां का खजाना
इस दौरान मंदिर के महंत ने मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र को मां अन्नपूर्णा का खजाना, प्रसाद और अंगवस्त्र भेंट कर आशीर्वाद दिया।