Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi American representatives met with KIT students delivered message of hard work and self confidence

वाराणसी: केआईटी के छात्रों से मिले अमेरिकी प्रतिनिधि, मेहनत और आत्मविश्वास का दिया संदेश

Thu, 26 Nov 2026 08:22 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किशन चौबे Updated Thu, 26 Nov 2026 08:22 PM IST
सार

संयुक्त राज्य अमेरिका से आए सी2ए के प्रतिनिधियों ने मिर्जामुराद स्थित काशी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (केआईटी) का दौरा किया। इस दौरान छात्रों से संवाद किया और पांच इंटर्न्स को प्रोत्साहन राशि प्रदान की।

विज्ञापन
Varanasi American representatives met with KIT students delivered message of hard work and self confidence
काशी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संयुक्त राज्य अमेरिका से आए सी2ए के प्रतिनिधियों ने बृहस्पतिवार को मिर्जामुराद स्थित काशी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (केआईटी) कैंपस का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों से संवाद किया और संस्थान के पांच इंटर्न्स को प्रोत्साहन राशि प्रदान की।

विज्ञापन


छात्रों को मेहनत और आत्मविश्वास का दिया संदेश
प्रतिनिधिमंडल में शामिल एड्रिएन रीड और शैनन मैकमैनिगल ने संस्थान के प्रबंधन, संकाय सदस्यों, कर्मचारियों और छात्रों से बातचीत की। उन्होंने छात्रों के उत्साह, अनुशासन और शैक्षणिक माहौल की सराहना की। साथ ही विद्यार्थियों को कठोर परिश्रम करने, आत्मविश्वास बनाए रखने और नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
Trending Videos

प्रबंधन से भी की मुलाकात
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. संदीप मलिक, फार्मेसी निदेशक डॉ. आशुतोष मिश्रा, उपनिदेशक डॉ. ए.के. यादव, डीन एकेडेमिक्स डॉ. डी.एम. श्रीवास्तव, डीन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट रवि श्रीवास्तव सहित सभी विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य, कर्मचारी और छात्र मौजूद रहे।

प्रतिनिधियों ने संस्थान के उपाध्यक्ष विपुल जैन और प्रबंधन सदस्य वत्सल जैन से भी औपचारिक बातचीत की। उन्होंने संस्थान के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed