{"_id":"598c3d834f1c1b115a8b45a0","slug":"varanasi-all-banks-will-closed-for-holidays-next-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बैंक के काम निपटा लें और कैश निकाल लें, नहीं तो झेलनी होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बैंक के काम निपटा लें और कैश निकाल लें, नहीं तो झेलनी होगी परेशानी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 11 Aug 2017 10:34 AM IST
विज्ञापन
bank
अगर बैंक का कोई काम है या कैश निकालना है तो टालिए मत, आज शाम तक निपटा लीजिए। कैश भी निकाल लीजिए, नहीं तो परेशानी झेलनी पड़ेगी। इस महीने में पांच दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में आप बैंकिंग से जुड़े अपने जरूरी काम पहले निबटा लें।
खासकर 12 से 15 अगस्त के बीच में बस एक दिन 14 अगस्त को बैंक खुला है, इसके बाद 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस होने की वजह से बैंक बंद रहेगा। बैंकिंग कामकाज पहले न निबटा पाने में अवकाश के चलते आपको परेशानी हो सकती है।
इस महीने में 12-26 अगस्त को दूसरा, चौथा शनिवार और 13-27 अगस्त को रविवार का अवकाश रहेगा। जबकि 15 अगस्त को जनमाष्टमी/स्वतंत्रता दिवस होने की वजह से बैंक में कामकाज नहीं होगा।
विज्ञापन
अग्रणी बैंक प्रबंधक रंजीत सिंह ने बताया कि लोगों को चाहिए जिन दिनों में बैंक खुले हैं, अपने सभी जरूरी काम निबटा लें ताकि कोई असुविधा न हो। बैंकों में अवकाश के बावजूद एटीएम, नेट बैंकिंग आदि सेवाओं में कोई व्यवधान नहीं आएगा।
कब कब अवकाश
12 अगस्त दूसरा शनिवार
13 अगस्त रविवार
15 अगस्त कृष्ण जनमाष्टमी/स्वतंत्रता दिवस
26 अगस्त चौथा शनिवार
27 अगस्त रविवार