फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Akhilesh son Arjun and daughter Tina arrived offered prayers Baba Vishwanath and Sankat Mochan temple

Varanasi News: काशी पहुंचे अखिलेश के बेटे अर्जुन और बेटी टीना, बाबा विश्वनाथ व संकट मोचन मंदिर में किए दर्शन

Sun, 28 Jun 2026 10:13 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 28 Jun 2026 10:13 PM IST
सार

Varanasi News: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के पुत्र अर्जुन यादव और पुत्री टीना यादव रविवार को वाराणसी पहुंचे। दोनों ने काशी विश्वनाथ मंदिर और संकट मोचन हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया। सूचना मिलते ही सपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई, जिसके बाद पुलिस ने सुरक्षा घेरे में दोनों को मंदिरों से सुरक्षित बाहर निकाला।

विज्ञापन
Varanasi Akhilesh son Arjun and daughter Tina arrived offered prayers Baba Vishwanath and Sankat Mochan temple
काशी विश्वनाथ धाम में अर्जुन और टीना के साथ सपाजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पुत्र अर्जुन यादव और पुत्री टीना यादव रविवार को वाराणसी पहुंचे। उनका काशी दौरा पूरी तरह गोपनीय रखा गया था। दोनों ने शहर पहुंचने के बाद सबसे पहले काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने संकट मोचन हनुमान मंदिर पहुंचकर बजरंगबली के दर्शन किए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अर्जुन यादव और टीना यादव होटल से सीधे समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा "विश्वकर्मा" के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। उनके मंदिर पहुंचने की जानकारी शुरू में बेहद सीमित लोगों को थी। हालांकि, दर्शन के दौरान जैसे ही स्थानीय सपा कार्यकर्ताओं को उनके आगमन की सूचना मिली, मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक जुटने लगे।

विज्ञापन

मंदिर परिसर के बाहर देखते ही देखते समर्थकों की भीड़ बढ़ गई। भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन को सक्रिय होना पड़ा। पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा घेरे में अर्जुन यादव और टीना यादव को मंदिर परिसर से बाहर निकाला। इसके बाद उनका काफिला सीधे संकट मोचन मंदिर के लिए रवाना हुआ, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन सतर्क रहा और दर्शन-पूजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया। दोनों ने मंदिरों में दर्शन के बाद किसी भी प्रकार का राजनीतिक बयान नहीं दिया और न ही मीडिया से बातचीत की। उनका यह दौरा पूरी तरह धार्मिक आस्था से जुड़ा रहा।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा "विश्वकर्मा" के अलावा समन यादव, मनीष यादव, मनोज यादव सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे। अर्जुन यादव और टीना यादव के अचानक काशी पहुंचने और प्रमुख मंदिरों में दर्शन करने की खबर फैलते ही सपा समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed