फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Airport Passengers will reach aircraft directly via aerobridges instead of buses

वाराणसी एयरपोर्ट विस्तारीकरण: बस से नहीं, सीधा एयरोब्रिज से विमान तक पहुंचेंगे यात्री, समय की होगी बचत

Tue, 22 Sep 2026 04:01 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 22 Sep 2026 04:01 PM IST
सार

वाराणसी एयरपोर्ट पर विस्तारीकरण के तहत दो एयरोब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। इससे यात्रियों को पुराने टर्मिनल से नए टर्मिनल तक जाने में भी सुविधा होगी।

विज्ञापन
Varanasi Airport Passengers will reach aircraft directly via aerobridges instead of buses
वाराणसी एयरपोर्ट का मॉडल - फोटो : प्रशासन

विस्तार

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन से विमान तक पहुंचने के लिए यात्रियों को बस की सेवा नहीं लेनी पड़ेगी। विस्तारीकरण के तहत एयरपोर्ट पर दो एयरोब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। इससे यात्रियों को पुराने टर्मिनल से नए टर्मिनल तक जाने में भी सुविधा होगी।

विज्ञापन


वर्तमान में एप्रन पर खड़े कई विमानों तक यात्रियों को बस के जरिये पहुंचाया जाता है। एयरोब्रिज की सुविधा मिलने पर यात्रियों को टर्मिनल से सीधे विमान तक पहुंचने का रास्ता उपलब्ध होगा। इससे विशेष रूप से गर्मी और बारिश के मौसम में यात्रियों को राहत मिलेगी।  
विज्ञापन


घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अलग-अलग होंगे टर्मिनल 
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विस्तारीकरण के बाद यात्रियों की बड़ी संख्या को देखते हुए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अलग-अलग टर्मिनल भवन बनाए जाएंगे। पुराने टर्मिनल भवन को अंतरराष्ट्रीय और नए भवन को घरेलू उड़ानों के लिए उपयोग किया जाएगा। इन दोनों टर्मिनल भवनों को जोड़ने के लिए भी एयरोब्रिज बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी बोले
एयरपोर्ट विस्तारीकरण के तहत दो एयरोव्रिज बनाए जाएंगे। इसके लिए स्थान चिह्नित हैं। इसके निर्माण से यात्रियों को राहत मिलेगी और समय भी बचेगा। -पुनीत गुप्ता, एयरपोर्ट निदेशक 


एयरोब्रिज वह बंद और सुरक्षित रास्ता होता है, जिसके जरिये यात्री टर्मिनल भवन से सीधे विमान के दरवाजे तक पहुंचते हैं। इसे सामान्य भाषा में पैसेंजर बोर्डिंग ब्रिज भी कहा जाता है। एयरोब्रिज के टर्मिनल भवन से जुड़े हिस्से को तकनीकी भाषा में फिक्स फिंगर कहा जाता है। यह एक स्थायी गलियारे की तरह होता है, जो टर्मिनल भवन से जुड़ा रहता है। इसके आगे एयरोब्रिज का चलायमान हिस्सा होता है, जिसे विमान के दरवाजे के अनुरूप आगे-पीछे किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed