फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi advocates beaten up to rape victim in civil court

वाराणसी: दुष्कर्म के आरोपी को दीवानी कचहरी में अधिवक्ताओं ने पीटा

Mon, 21 Dec 2020 11:18 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 21 Dec 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Varanasi advocates beaten up to rape victim in civil court
सांकेतिक तस्वीर

वाराणसी की दीवानी कचहरी में सोमवार को दुष्कर्म के एक आरोपी की अधिवक्ताओं ने पिटाई कर दी। पिटाई में गंभीर रूप से घायल दुष्कर्म के आरोपी का पुलिस ने मंडलीय अस्पताल में उपचार कराया।

विज्ञापन


दशाश्वमेध थाना अंतर्गत बड़ादेव निवासी 11 मुकदमों के आरोपी प्रहलाद गुप्ता को रविवार को लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में गिरफ्तार किया था। सोमवार को पुलिस प्रहलाद को सीजेएम की अदालत में पेश करने ले गई थी। इसकी जानकारी मिलते ही सीजेएम कोर्ट के बाहर अधिवक्ता जुट गए।
विज्ञापन



सभी का कहना था कि प्रहलाद ने हाल ही में एक अधिवक्ता को फोन कर काफी गाली गलौज किया था। साथ ही अधिवक्ताओं और उनके पेशे को लेकर उसने अपमानजनक टिप्पणी भी की थी। प्रहलाद की गाली गलौज और अभद्र टिप्पणी का प्रकरण सोशल मीडिया में भी वायरल हुआ था। उधर, इस घटना को लेकर प्रहलाद की मां नीलम ने दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती व उसके परिजनों और अधिवक्ताओं के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed