{"_id":"592463674f1c1b2d2c53726a","slug":"varanasi-admistraion-is-on-very-alert-mode-for-cm-yogi-varanasi-visit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी के वाराणसी आगमन से सरकारी महकमे में बढ़ी धुकधुकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी के वाराणसी आगमन से सरकारी महकमे में बढ़ी धुकधुकी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 24 May 2017 10:37 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता की बार-बार की गुहार पर भी ध्यान न देने वाली सरकारी मशीनरी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की सूचना से अचानक फास्ट हो गई है। प्रशासन से लेकर कार्यदायी संस्थाओं तक के अधिकारियों की धुकधुकी बढ़ी हुई है।
निर्माणाधीन फ्लाईओवर और आरओबी के आसपास महीनों से बेतरतीब फैली निर्माण सामग्री को समेटने के साथ ही जहां-तहां गिरी बैरिकेडिंग और सर्विस रोड भी दुरुस्त कराई जाने लगी है। निर्माण कार्य भी तेज कर दिया गया है।
सीएम के 26 मई को दोपहर बाद यहां पहुंचने की संभावना है। सरकारी मशीनरी की कोशिश है कि इससे पहले-पहले कम से कम इतनी तैयारी जरूर हो जाए कि पहली नजर में कोई बड़ी खामी सामने न आने पाए। विकास परियोजनाओं के साथ ही अस्पतालों, थानों, स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में भी इसके मद्देनजर अधिकारियों-कर्मचारियों की सक्रियता बढ़ गई है।
विज्ञापन
सीएम काशी आने के बाद विकास परियोजनाओं, कार्यालयों, अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर सकते हैं। ऐसी सूचना के बाद सरकारी विभागों में छाई सुस्ती अचानक से गायब हो गई है। पीडब्ल्यूडी ने सड़कों की मरम्मत का काम तेज कर दिया है।
मंडुवाडीह आरओबी, चौकाघाट फ्लाईओवर, सामनेघाट पुल के निर्माण में भी तेजी लाई गई है। मंडुवाडीह में अरसे से बदहाल सर्विस रोड को दुरुस्त कराया जा रहा है। चौकाघाट फ्लाईओवर के कार्य स्थलों पर दोनों तरफ लोहे की बैरिकेडिंग लगाकर तेजी से काम कराया जा रहा है।
मंगलवार को कुछ जगहों पर सर्विस रोड बनाने के लिए अतिक्रमण हटाए गए। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक आरयू खान ने बताया कि तीनों जगहों पर काम चल रहा है। निर्धारित समय पर काम पूरा होगा। सामनेघाट पुल और मंडुवाडीह आरओबी को 27 जून के पहले पूरा कराने का लक्ष्य दिया गया है।
साफ-सफाई को लेकर भी पूरी सतर्कता बरती जा रही है। सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों, थानों और स्कूलों में सफाई के साथ रंगाई-पुताई भी कराई जा रही है।

जनता देखेगी ‘विकास की झांकी’
सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या
आम जनता के लिए केंद्र और राज्य सरकार की विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की झांकी सजाई जाएगी। मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज में 25 से 27 मई तक इस विकास प्रदर्शनी के जरिए उपलब्धियां बताई जाएंगी।
शाम 5 से 10 बजे तक आम लोग यहां आकर ‘विकास की झांकी’ देख सकेंगे। मंगलवार को विकास भवन में हुई बैठक में डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने इसकी तैयारियों की समीक्षा की। बताया कि 25 मई की शाम को प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा। 26 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।
प्रदर्शनी में सूचना विभाग की ओर से 30 गुने 60 फीट के पंडाल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र पर आधारित चित्र प्रदर्शनी भी लगेगी। वाराणसी में संचालित केंद्र सरकार की योजनाओं पर आधारित सूचना विभाग की झांकी आकर्षण का केंद्र बनेगी।
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, उज्जवला, जन-धन, मुद्रा बैंकिंग, गैस पाइप लाइन, स्वच्छ भारत, बुनकरों के विकास के लिए संचालित योजना, नमामि गंगे, हृदय के अलावा ऋण माफी, गन्ना किसानों का भुगतान, ई-टेंडरिंग के अलावा गेहूं क्रय केंद्रों के माध्यम से इस बार रिकार्ड गेहूं खरीद एवं पहली बार आलू का घोषित समर्थन मूल्य पर अलग-अलग झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी।
तीन वर्ष पूर्व और वर्तमान में गंगा की स्थिति और शहर के हेरिटेज पर भी झांकी प्रदर्शित होगी। पंचक्रोशी परिक्रमा, पंचक्रोसी मार्ग के 108 पुराने मंदिरों की झांकी भी खास होगी।

40 फीट चौड़ा, 24 फीट लंबा होगा मंच
stage
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज परिसर में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंगलवार को सीडीओ सुनील कुमार वर्मा के अलावा भाजपा पदाधिकारियों ने यहां आकर तैयारियां देखीं। मंच 40 फीट चौड़ा, 24 फीट लंबा और पांच फीट ऊंचा होगा। इसके लिए बांस-बल्लियां लगाई जा रही हैं।
झाड़ियों को काटकर साफ-सफाई का काम शुरू हो चुका है। नगर निगम, उद्यान विभाग, बिजली सहित अन्य विभागों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। आसपास के ट्रांसफार्मरों की चेकिंग कर ढीले तारों को कसने का काम शुरू हो गया है।