{"_id":"596d04b54f1c1b1e518b46f0","slug":"varanasi-administration-monitoring-social-media-content","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कुछ 'ऐसा-वैसा' तो होगी कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कुछ 'ऐसा-वैसा' तो होगी कड़ी कार्रवाई
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 18 Jul 2017 02:20 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया
- फोटो : Astute Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के सिगरा में रविवार की रात हुए बवाल के बाद प्रशासन और पुलिस सोशल मीडिया पर नजर रख्र रहा है। फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर की मानीटरिंग की जा रही है। इसके लिए चार टीमें लगाई गई हैं। विशेष रूप से सिगरा क्षेत्र में लोगों पर नजर रखी जा रही है।
अफवाह फैलाने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया है। वहीं सिगरा में हुए बवाल की प्रारंभिक रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। मुख्य सचिव राजीव कुमार और प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने इस बाबत कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण और डीएम योगेश्वर राम मिश्रा से जानकारी मांगी थी।
डीएम योगेश्वर राम ने बताया कि शहर के सभी एसीएम को सतर्क किया गया है। एडीएम सिटी और एसपी सिटी भी पूरे माहौल पर नजर रख रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैलानों पर नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर साइबर क्राइम के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।