फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: A young man working in a tent committed suicide by hanging, the dead body was found in this conditio

Varanasi: टेंट का काम करने वाले युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इस हाल में मिला शव

Wed, 10 May 2023 10:14 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 10 May 2023 10:14 AM IST
सार

टेंट मालिक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शिवकुमार मूल रूप से सोनभद्र के घोरावल का रहने वाला था। वह लगन के सीजन में टेंट का काम करने आता था और यहीं मेरे मकान में ही रहता था। रात्रि करीब 9:30 शिवकुमार तीसरे तल पर स्थित किराएदार के मोबाइल से अपने पिता से बातचीत की। किराएदार ने बताया कि बातचीत के दौरान मृतक थोड़ा परेशान दिख रहा था।

विज्ञापन
Varanasi: A young man working in a tent committed suicide by hanging, the dead body was found in this conditio
टेंट का काम करने वाले युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुर थाना क्षेत्र के सुद्धिपुर में टेंट का काम करने वाले शिवकुमार (19) ने मंगलवार को पंखे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। शिवकुमार टेंट मालिक संतोष कुमार के मकान में दूसरे तल रहता था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Mau News: धर्मातरण के आरोप में कई लोगों पर केस, प्रलोभन देकर लोगों से करवाया जा रहा था धर्म परिवर्तन
विज्ञापन

टेंट मालिक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शिवकुमार मूल रूप से सोनभद्र के घोरावल का रहने वाला था। वह लगन के सीजन में टेंट का काम करने आता था और यहीं मेरे मकान में ही रहता था। रात्रि करीब 9:30 शिवकुमार तीसरे तल पर स्थित किराएदार के मोबाइल से अपने पिता से बातचीत की। किराएदार ने बताया कि बातचीत के दौरान मृतक थोड़ा परेशान दिख रहा था। तीसरे तल पर रह रहे किराएदार ने खिड़की से जब कमरे में देखा तो युवक कपड़े से पंखे के सहारे लटक रहा था, तत्काल टेंट मालिक व किरायेदारों ने बालकनी की ओर खुले दरवाजे से प्रवेश कर युवक को नीचे उतारा तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। टेंट मालिक संतोष कुमार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed