फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Case on four and many unknown on charges of conversion

Mau News: धर्मातरण के आरोप में कई लोगों पर केस, प्रलोभन देकर लोगों से करवाया जा रहा था धर्म परिवर्तन

Wed, 10 May 2023 07:03 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 10 May 2023 07:03 AM IST
सार

कुचहरा गांव में धर्मांतरण कराने के आरोप में पुलिस ने चार नामजद एवं कई अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमे के अनुसार, रामजीयन राजभर के मकान में कुछ लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था।

विज्ञापन
Case on four and many unknown on charges of conversion
यूपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मऊ में स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कुचहरा गांव में धर्मांतरण कराने के आरोप में पुलिस ने चार नामजद एवं कई अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमे के अनुसार, रामजीयन राजभर के मकान में कुछ लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था।

विज्ञापन

सूचना मिलने पर हिंदू जागरण मंच के अतुल राय, गांव के सुरेंद्र चौहान, महन्थ महेश योगी, आशू, अभिनन्दन पहुंचे। वहां 50 से अधिक महिलाओं के साथ पांच-सात पुरूष थे। आरोप है कि रामजीयन, उनका पुत्र लालजी राजभर, शम्भू सहित तीन चार लोग बाइबिल वितरित कर सनातन धर्म को त्याग कर इसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे। अतुल ने पूछा तो उक्त लोगों ने गालीगलौज करने के साथ जान से मारने के लिए दौड़ा लिया। पुलिस ने अतुल राय की तहरीर पर चार नामजद एवं कई अज्ञात लोगों के विरुद्ध धर्म परिवर्तन कराने आदि के आरोप में मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed