Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi 92 couples tied knot in Araji Line one Muslim couple nikah was also solemnized

वाराणसी: आराजी लाइन में 92 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, एक मुस्लिम जोड़े का हुआ निकाह

Thu, 26 Nov 2026 06:28 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किशन चौबे Updated Thu, 26 Nov 2026 06:28 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित समारोह में 92 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। इनमें एक मुस्लिम जोड़े का निकाह कराया गया। राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा समेत जनप्रतिनिधियों ने नवदंपतियों को प्रमाणपत्र और गृहस्थी का सामान दिया।

विज्ञापन
Varanasi 92 couples tied knot in Araji Line one Muslim couple nikah was also solemnized
वाराणसी, आराजी लाइन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 92 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। इनमें 91 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुआ, जबकि एक मुस्लिम जोड़े का निकाह कराया गया। समारोह में नवदंपतियों को प्रमाणपत्र के साथ गृहस्थी का सामान भी दिया गया।

विज्ञापन


राज्यमंत्री ने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
हिंदू जोड़ों का विवाह ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। वर-वधुओं ने एक-दूसरे को जयमाल पहनाई और सिंदूरदान की रस्म पूरी की। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, विशिष्ट अतिथि रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल, जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, ब्लॉक प्रमुख नगीना पटेल और खंड विकास अधिकारी अनामिका सिंह ने नवदंपतियों को प्रमाणपत्र और गृहस्थी का सामान वितरित किया।

विज्ञापन
Trending Videos

Varanasi 92 couples tied knot in Araji Line one Muslim couple nikah was also solemnized
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, 92 जोड़ों की शादी, सामूहिक विवाह समारोह - फोटो : अमर उजाला

कन्या के खाते में भेजे जाएंगे 64 हजार रुपये
राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवारों के लिए बड़ी सौगात है। एडीओ समाज कल्याण प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रत्येक कन्या के खाते में 15 दिन बाद सरकार की ओर से 64 हजार रुपये भेजे जाएंगे।

कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र सिंह पटेल ने किया। इस अवसर पर एडीओ पंचायत सतीश मौर्य, ग्राम पंचायत अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष मुकेश पटेल, शिवपूजन सिंह, संजीव सिंह, संजय यादव, शेरई सिंह, संतोष यादव, शिवशंकर सिंह, विजय गुप्ता, संजीव कुमार कश्यप, श्यामलाल चौहान, मनोज वर्मा, धर्मेंद्र यादव, राम सिंह वर्मा और फुल्ली सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed