फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi 80 women examined health camp received advice skin issues and sun protection along other tips

वाराणसी: स्वास्थ्य शिविर में 80 महिलाओं की जांच, स्किन समस्या, धूप से बचने की सलाह मिली; दिए गए टिप्स

Wed, 07 Oct 2026 11:34 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 07 Oct 2026 11:34 PM IST
सार

अग्रसेन इंटर कॉलेज में श्री अग्रसेन जयंती समारोह के तहत आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के तीसरे दिन 80 से अधिक महिलाओं की जांच हुई। कुछ में कमजोरी और कुछ में त्वचा संबंधी समस्या मिली। चिकित्सकों ने खानपान पर ध्यान देने, बिना सलाह दवा न लेने और तेज धूप से त्वचा बचाने की सलाह दी।

विज्ञापन
Varanasi 80 women examined health camp received advice skin issues and sun protection along other tips
शिविर में पहुंचीं महिलाएं और बच्चे। - फोटो : संवाद

विस्तार

श्री अग्रसेन जयंती समारोह के तहत अग्रसेन इंटर कॉलेज में आयोजित सप्ताह भर चलने वाले निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के तीसरे दिन बुधवार को 80 से अधिक महिलाओं ने स्वास्थ्य जांच कराई। स्त्री एवं चर्म रोग से संबंधित जांच के दौरान कुछ महिलाओं में कमजोरी की समस्या मिली, जबकि कुछ महिलाएं स्किन संबंधी परेशानियों से ग्रस्त मिलीं। चिकित्सकों ने उन्हें सावधानी बरतने और खानपान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी।

विज्ञापन


शिविर में डॉ. आंचल जैन ने महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की। उन्होंने कहा कि अच्छी सेहत के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या होने पर बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा लेने से बचना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को नियमित रूप से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी।

विज्ञापन
Trending Videos

डॉ. नेहा शाह ने महिलाओं की त्वचा संबंधी समस्याओं की जांच की। उन्होंने तेज धूप से त्वचा को बचाने की सलाह देते हुए कहा कि आवश्यकतानुसार धूप से बचाव वाली क्रीम लगाकर ही बाहर निकलना चाहिए। उन्होंने त्वचा संबंधी किसी भी परेशानी को नजरअंदाज न करने और जरूरत पड़ने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की बात कही। दोनों चिकित्सकों ने महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी सावधानियों और खानपान से जुड़े टिप्स भी दिए।

शिविर का शुभारंभ श्री काशी अग्रवाल समाज के सभापति संतोष कुमार अग्रवाल, रंजना अग्रवाल, श्री अग्रसेन जयंती समारोह के मुख्य संयोजक प्रद्युम्न अग्रवाल और अग्रसेन हेल्पलाइन की चीफ कोऑर्डिनेटर शशिबाला शाह ने महाराज अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

आयोजकों ने बताया कि शिविर सप्ताह भर चलेगा और इसमें लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा दी जा रही है। बुधवार को महिलाओं की जांच पर विशेष ध्यान दिया गया। शिविर में रजनी अग्रवाल, श्याम कृष्ण अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, भूपेंद्र अग्रवाल, धवल प्रकाश अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed