{"_id":"694bc1f7edd6312c9409514a","slug":"varanasi-50-top-farmers-excelling-in-vegetable-and-grain-production-and-animal-husbandry-honored-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: कोई सब्जी-अन्न तो कोई पशुपालन में अव्वल, 50 किसानों को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: कोई सब्जी-अन्न तो कोई पशुपालन में अव्वल, 50 किसानों को किया गया सम्मानित
Wed, 24 Dec 2025 04:05 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 24 Dec 2025 04:05 PM IST
सार
Varanasi News: चौधरी चरण सिंह भूतपूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर चांदपुर स्थित कृषि भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 50 किसानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
किसानों को सम्मानित करते सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चौधरी चरण सिंह भूतपूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर मंगलवार को किसान दिवस मनाया गया। किसानों ने उन्हें नमन कर उनके कार्यों को याद किया। जिले व ब्लॉक स्तर पर कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 50 किसानों को सम्मानित किया गया। इनमें कोई सब्जी तो कोई अन्न और तो कोई पशुपालन में बेहतर कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
चांदपुर स्थित कृषि भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने कहा कि किसान देश के रीढ़ के साथ राष्ट्र निर्माता भी हैं। सरकार उनके उन्नयन के लिए तमाम योजनाएं चलाने के साथ कृषि विविधिकरण पर जोर दे रही है। किसान इसे अपनाकर अपनी आमदनी को बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने किसानों को फसलचक्र अपनाकर खेती करने का सुझाव दिया। कहा कि इससे आमदनी में वृद्धि होगी। प्रगतिशील किसानों में मृदा हेल्थ कार्ड का भी वितरण हुआ। कार्यक्रम में सहायक निदेशक मृदा परीक्षण राजेश राय, भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक यादव, जिला कृषि रक्षा अधिकारी बृजेश विश्वकर्मा, दिनेश सिंह, उद्यान निरीक्षक ज्योति सिंह आदि ने भी विचार रखे। संचालन राजेश कुमार राय और धन्यवाद ज्ञापन जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह मौर्य ने किया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; ईडी की जांच में खुलासा: कफ सिरप के सिंडिकेट ने होटल, ऑटोमोबाइल और रियल एस्टेट में खपाई रकम
सीताराम ने चौधरी चरण सिंह के साथ गुजारे वक्त को किया साझा
हरहुआ ब्लाॅक के घमहापुर गांव के किसान सीताराम पटेल ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के साथ जुडे़ हुए अपने संस्मरण सुनाए। कहा कि उनसे जब किसान मिलते थे तो वह किसानों को पूरा समय देते थे। आईआईवीआर, शाहंशाहपुर में 10 किसानों का सम्मान हुआ। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से वर्चुअल संवाद किया। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, डॉ. एमएल जाट, देवेश चतुर्वेदी, निदेशक डॉ. राजेश, डॉ. नागेंद्र राय ने भी विचार रखे।