फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi 26th position in city ranking for air pollution

Air pollution: वायु प्रदूषण की सिटी रैंकिंग में 26वें नंबर पर पहुंचा बनारस, सबसे ज्यादा खराब इन जगहों की हवा

Wed, 17 Dec 2025 05:47 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 17 Dec 2025 05:47 PM IST
सार

Varanasi News: काशी की हवा की गुणवत्ता में काफी अंतर दिखने लगा है। ऐसे में वायु प्रदूषण की सिटी रैंकिंग में बनारस 26वें नंबर पर पहुंच गया है। शहर में निराला नगर, अर्दली बाजार और भेलूपुर की हवा सबसे ज्यादा खराब रही। 

विज्ञापन
Varanasi 26th position in city ranking for air pollution
वाराणसी में मौसम का हाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तापमान में गिरावट के साथ ही शहर की हवा में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। सुबह और शाम की हवा की गुणवत्ता में भी काफी अंतर रहा। लाइव एक्यूआई सिटी रैंकिंग में बनारस 50वें नंबर से खिसककर 26वें नंबर पर पहुंच गया। मंगलवार को दिन में 10 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स 295 था। वहीं, रात में 10 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स 406 तक पहुंच गया। शहर में निराला नगर, अर्दली बाजार और भेलूपुर की हवा सबसे ज्यादा खराब रही। 

विज्ञापन


मंगलवार को एक्यूआई डॉट इन की ओर रात में 10 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार एयर क्वालिटी इंडेक्स 406 था। इसमें पीएम 10 की अधिकतम मात्रा 378 और पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 278 रही। निराला नगर का एक्यूआई 443, अर्दली बाजार का एक्यूआई 431, भेलूपुर का एक्यूआई 402, मलदहिया का एक्यूआई 386 और बीएचयू का एक्यूआई 368 रहा। लाइव एक्यूआई सिटी रैंकिंग में 15 सितंबर को बनारस 50वें नंबर पर था और 16 सितंबर को लाइव रैकिंग में 26वें नंबर पर पहुंच गया। 
विज्ञापन


वार्षिक आंकड़ों में लगातार बढ़ रहा प्रदूषण
वार्षिक एयर क्वालिटी इंडेक्स के आंकड़ों में प्रदूषण का स्तर अलग-अलग रहा। 2020 में औसत एक्यूआई 120 और प्रदूषण बढ़ने का स्तर तीन फीसदी था। 2021 में औसत एक्यूआई 124 और प्रदूषण के स्तर में 17 फीसदी की गिरावट रही। 2022 में औसत एक्यूआई 103 और गिरावट का स्तर 20 फीसदी रहा। 2023 में औसत एक्यूआई 82 और प्रदूषण में पांच फीसदी की बढ़ोतरी रही। 2024 में औसत एक्यूआई 86 दर्ज किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed