वाराणसी: 2241 आशा कार्यकर्ताओं को मिलेगा एंड्रॉयड मोबाइल, सीएम लखनऊ से करेंगे शुरुआत, स्वास्थ्य विभाग को मिलेगी मजबूती
आशा कार्यकर्ताएं अब हाइटेक होने जा रही हैं। वाराणसी में अब उन्हें मोबाइल मिलेगा। शुक्रवार को आईएमए सभागार में 50 कार्यकर्ताओं को मोबाइल दिया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य देखभाल, संचारी और गैर संचारी रोगों के मरीजों की देखभाल सहित अन्य कार्यों की निगरानी अब आसान होगी। इसके लिए जिले में 2241 आशा कार्यकर्ताओं को एंड्रॉयड फोन दिया जाएगा। शुक्रवार को आईएमए सभागार में इसका आयोजन होगा। इसमें लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से वितरण शुरू होने के बाद स्थानीय स्तर पर भी कार्यक्रम होगा।
कोरोना टीकाकरण अभियान के साथ ही बच्चों को टीका लगाने सहित अन्य कार्यक्रमों में आशाओं की अहम भूमिका है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत स्वास्थ्य कार्यक्रम और योजनाएं मोबाइल फोन पर आधारित एप्लीकेशन के माध्यम से संचालित की जा रही हैं।
ऐसे में सभी आशाओं को डिजिटल हेल्थ से जोड़ने के लिए एंड्रॉयड मोबाइल फोन वितरित करने की योजना बनाई गई है। एडिशनल सीएमओ डॉ. एके मौर्या ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश स्तर पर होने वाले आयोजन में वाराणसी जनपद की 12 आशा कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री के हाथों एंड्रायड फोन दिया जाएगा। जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक रमेश कुमार वर्मा ने बताया कि शहर में 285 और ग्रामीण क्षेत्र की 1956 आशाओं को फोन दिए जाएंगे।