फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varaansi

गलत सूचना देकर दो शिक्षकों ने कराया स्थानांतरण, आवंटन रोका

Thu, 18 Feb 2021 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
varaansi
वाराणसी। बेसिक शिक्षा परिषद के 21695 शिक्षकों के अंतरजनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में पहुंची चुकी है। इसकी के साथ स्थानांतरण में गड़बडि़यां भी सामने आने लगी है। स्थानांतरण के लिए दो शिक्षकों ने गलत सूचना देकर जिले में अपना स्थानांतरण करा लिया है।
विज्ञापन

कार्यमुक्ति लेकर आए इन शिक्षकों की यह गड़बड़ी ऑनलाइन विद्यालय आवंटन के दौरान सामने आई। जिसके बाद इनका विद्यालय आवंटन रोक दिया गया है। बता दें कि अंतरजनपदीय स्थानांतरण के तहत ग्रामीण क्षेत्र के अध्यापकों का स्थानांतरण ग्रामीण और नगर क्षेत्र के अध्यापकों का स्थानांतरण नगर क्षेत्र में होना था। लेकिन कुछ शिक्षकों ने ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत होते हुए भी अपनी तैनाती नगर क्षेत्र में दर्ज की है। इतना ही नहीं उस जनपद के बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने उन्हें सत्यापित भी कर दिया है।
विज्ञापन

अब विभाग की ओर से ऐसे बीएसए से स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। इसके बाद अब बीएसए को ही यह सत्यापित करना होगा कि शिक्षक पहले ग्रामीण क्षेत्र में तैनात या फिर शहरी क्षेत्र में। इसके बाद ही उन्हें विद्यालय आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदावनत के बाद भी कर रहे इंतजार
स्थानांतरण प्रक्रिया में शिक्षकों को समान पद पर नियुक्ति दी जानी है। लेकिन स्थानांतरण के लिए कुछ शिक्षकों ने अपने कार्यमुक्त होने वाले जनपदों से पदावनत ले लिया है। जिले में ऐसे 15 शिक्षक है जाें पदावनत लेकर आए हैं। लेकिन वेबसाइट पर अभी भी इनकी नियुक्ति उच्च प्राथमिक स्तर पर ही प्रदर्शित हो रही है। इसके चलते उन्हें विद्यालय आवंटित नहीं हो सके हैं।

कोट
अंतरजनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया में विद्यालय आवंटन के दौरान दो शिक्षकों ने आवेदन करने के दौरान ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत होते हुए भी नगर क्षेत्र में स्थानांतरण के लिए आवेदन कर दिया है। ऐसे शिक्षकों का विद्यालय आवंटन रोक दिया गया है, एनआईसी की ओर से जारी सूचना के बाद इनकी प्रक्रिया को पूरा कराया जाएगा।
- राकेश सिंह, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed