{"_id":"58aef9424f1c1b0511b2343c","slug":"vankaiya-naydu-target-akhilesh-says-we-send-lots-off-money-for-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमने पैसा तो बहुत भेजा पर उसे अखिलेश खा गए : वेंकैया नायडू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमने पैसा तो बहुत भेजा पर उसे अखिलेश खा गए : वेंकैया नायडू
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/बलिया
Updated Thu, 23 Feb 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से लेकर तहसील और गांवों को जब तक एक साथ नहीं जोड़ा जायेगा, तब तक ग्रामीण इलाकों का विकास नहीं हो सकता है। प्रदेश के विकास के लिए हमने पैसा तो बहुत भेजा पर अखिलेश सरकार उसे खा गई।
ये बातें केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने गुरुवार को सिकंदरपुर में पत्रकार वार्ता और पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा के दौरान कहीं।
उन्होंने समाजवादी पार्टी पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने साइकिल को थाम कर लोहिया जी के पथ पर न चलकर उनके साथ भी विश्वासघात किया है। सपा, बसपा दोनों सुशासन के मुद्दे पर नहीं, जाति और मजहब की राजनीति कर रही हैं।
सोनिया, प्रियंका गांधी और मुलायम सिंह भी प्रचार से गायब हैं, बसपा प्रमुख मायावती ने अपना आत्मविश्वास खो दिया है, उन्हें यही समझ में नहीं आ रहा है वह क्या बोल रही हैं। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बिजली कटौती होती है, लेकिन फिर भी यहां की जनता को जाति धर्म संप्रदाय के नाम पर ठगने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
देश की पहचान विश्व के फलक पर बढ़ी है, लेकिन देश का सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश के इलाके पिछड़े हुए हैं। लखनऊ, नोएडा ,गाजियाबाद को छोड़ दिया जाए तो प्रदेश में कहीं भी विकास नहीं हुआ है।