फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vande Bharat train delay and many flights cancel due to fog passengers upset

यूपी में कोहरे की मार: वंदे भारत डेढ़ घंटे और सेनानी पहुंची साढ़े 10 घंटे की देरी से, कई उड़ानें रहीं निरस्त

Sat, 30 Dec 2023 01:02 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 30 Dec 2023 01:02 PM IST
सार

यूपी में कोहरे की मार से ट्रेन व विमान यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहीं ट्रेनें लेट होने से यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा तो कहीं उड़ानें निरस्त होने से यात्री मायूस लौट रहे। 

विज्ञापन
Vande Bharat train delay and many flights cancel due to fog passengers upset
कोहरे में गुजरती ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोहरे के चलते कैंट और बनारस स्टेशन पर यात्री परेशान हुए। लंबी दूरी की 12 से अधिक ट्रेनें चार से 10 घंटे की देरी से पहुंची। नई दिल्ली से वाराणसी आने वाली 22436 वंदे भारत एक्सप्रेस निर्धारित समय से 1.35 घंटे की देरी से शाम 3.35 बजे पहुंची। यहां से इस ट्रेन को रीशिड्यूल करके 1.15 घंटे की देरी से शाम 4.15 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना किया गया। 

विज्ञापन


नई दिल्ली से जयनगर जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी सर्वाधिक 10.30 घंटे और रक्सौल-आनंद विहार सद्भावना एक्सप्रेस 10 घंटे की देरी से गुजरीं। वहीं, गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस 7.20 घंटे, गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस 6.15 घंटे, चंडीगढ़-पाटलिपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस 6 घंटे, जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस 5.35 घंटे, हिमगिरि एक्सप्रेस 4.40 घंटे, पंजाब मेल 4.25 घंटे व बेगमपुरा एक्सप्रेस 4.10 घंटे की देरी से आईं। वहीं, नई दिल्ली से बनारस आने वाली शिवगंगा 4 घंटे और नई दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट 7.45 घंटे लेट पहुंचीं।
विज्ञापन


24 घंटे बाद आज आएगा शारजाह से विमान, नौ विमान निरस्त

दृश्यता कम होने के चलते एयरपोर्ट पर शुक्रवार को इंडिगो की आठ और स्पाइसजेट का एक विमान निरस्त रहा। शारजाह से आने वाले एयर इंडिया के विमान को रिशेड्यूल किया गया। देर शाम आने वाला विमान अब शनिवार की सुबह लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

ये उड़ानें रहीं लेट

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार अकासा एयरलाइंस का विमान क्यूपी 1421 बेंगलूरू से एक घंटे की देरी, इंडिगो का विमान 6ई 6543 मुंबई 1 घंटा 25 मिनट, एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान आई एक्स 1622 बेंगलूरू से 6 घंटे की देरी से शाम 6:50 बजे पहुंचा। एयर इंडिया का विमान एआई 695 मुंबई से 1 घंटे देरी से पहुंचा। इंडिगो दिल्ली का विमान 6ई 6321 अपने निर्धारित समय से उड़ान भरकर दोपहर 2:10 बजे पहुंचता है, लेकिन 1 घंटे की देरी से अपराह्न 3:30 बजे पहुंचा।

ये विमान रहे निरस्त
इंडिगो का विमान 6ई 499 वाराणसी-बेंगलूरू, इंडिगो का विमान 6ई 6236 वाराणसी-दिल्ली, इंडिगो का विमान 6ई 6683 वाराणसी-हैदराबाद, इंडिगो का विमान 6ई 5292 वाराणसी से मुंबई निरस्त, इंडिगो का विमान 6ई 7739 वाराणसी से लखनऊ निरस्त, इंडिगो का विमान 6ई 7971 वाराणसी से भुवनेश्वर निरस्त, इंडिगो का विमान 6ई 6044 वाराणसी से अहमदाबाद निरस्त और इंडिगो का विमान 6ई 626 वाराणसी से हैदराबाद निरस्त रहा। स्पाइसजेट का विमान एसजी 390 वाराणसी से दिल्ली निरस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed