फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vande Bharat Express Train waiting for varanasi to lucknow and passengers shortage of patna lucknow route

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन: वाराणसी से अयोध्या के लिए 15 दिन की वेटिंग, पटना-लखनऊ के बीच यात्रियों की कमी

Wed, 21 Aug 2024 11:59 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 21 Aug 2024 11:59 AM IST
सार

Vande Bharat Express Train : वंदे भारत ट्रेन में वाराणसी से अयोध्या के लिए 15 दिन की वेटिंग चल रही है। वहीं रांची-वाराणसी वंदे भारत आधी खाली चल रही है। साथ ही पटना- लखनऊ के बीच भी यात्रियों की कमी है। 

विज्ञापन
Vande Bharat Express Train waiting for varanasi to lucknow and passengers shortage of patna lucknow route
Vande Bharat Train - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की सेमी हाईस्पीड वंदे भारत ट्रेन में सफर करने वालों की संख्या सिर्फ वाराणसी-नई दिल्ली और अयोध्या-वाराणसी रूट पर ही ज्यादा है। जबकि रांची और पटना रूट पर चलने वाली वंदे भारत आधी खाली ही जा रही है। लगातार यह ट्रेन घाटे में दौड़ रही है।

विज्ञापन


रेल अधिकारियों के अनुसार रांची-वाराणसी वंदे भारत का किराया अधिक होने के चलते यात्रियों को अन्य ट्रेनों में आरक्षण कराना ज्यादा मुफीद साबित हो रहा है। कैंट रेलवे स्टेशन से कुल चार वंदे भारत ट्रेनों का संचालन होता है। दो नई दिल्ली रूट पर और एक पटना-लखनऊ व दूसरी रांची-वाराणसी रूट पर चलती है।

विज्ञापन

17 मार्च को शुरू हुई थी रांची-वंदे भारत एक्सप्रेस, हर रोज सीटें खाली

रेलवे की ओर से मार्च में रांची-वाराणसी रूट पर 20887/20888 वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हुआ है। यूपी, बिहार और झारखंड के बीच छह स्टेशनों पर ठहराव वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में चेयर कार का किराया 1500 और एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2725 रुपये है। आठ घंटे में वाराणसी-रांची का सफर इस ट्रेन से पूरा होता है। अन्य ट्रेनें 12 से 13 घंटे का समय लेती हैं। हालांकि, किराया ज्यादा होने की वजह से यात्रियों का झुकाव इस ओर ज्यादा नहीं है।

रांची-बनारस और रांची-एलटीटी सहित अन्य ट्रेन में थर्ड एसी का किराया 800-900 के बीच है। इस कारण भी यात्री इन ट्रेनों को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं। 21 अगस्त से लेकर अगले 15 दिनों तक वंदे भारत के दोनों क्लास में सीटें खाली हैं। जबकि रांची-बनारस और रांची-एलटीटी में 26 अगस्त तक वेटिंग टिकट है। त्योहार के समय भी वंदे भारत खाली जा रही है।

वंदे भारत में अयोध्या-वाराणसी के बीच सीटें 31 अगस्त तक फुल

मार्च में ही पटना-लखनऊ वाया वाराणसी रूट पर 22345/22346 वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हुआ। अयोध्या धाम को जोड़ने वाली इस ट्रेन में शुरू के समय तो यात्रियों का दबाव काफी रहा लेकिन अब इस ट्रेन में भी यात्रियों की कमी हो गई है।

खास बात कि वाराणसी से पटना तक इस ट्रेन में सीटें खाली रह रही है लेकिन अयोध्या-वाराणसी के बीच सीटें तुरंत भर जा रही हैं। वाराणसी से पटना के बीच 21 अगस्त को ही वंदे भारत के दोनों क्लास में सीटें खाली हैं। जबकि उसी दिन 21 अगस्त को ही अयोध्या से वाराणसी के बीच वंदे भारत के दोनों क्लास में लंबी वेटिंग हैं, जो 31 अगस्त तक बनी हुई है।

विज्ञापन

वाराणसी-दिल्ली रूट पर चलती है दो वंदे भारत एक्सप्रेस

22435/22436 वंदे भारत का संचालन 2019 में वाराणसी-नई दिल्ली के बीच शुरू हुआ था। पांच साल से इस ट्रेन में यात्रियों दबाव बरकरार है। दोनों तरफ से यात्रियों का दबाव अधिक है। यात्रियों के दबाव को देखते हुए ही वाराणसी-नई दिल्ली रूट पर पिछले साल 18 दिसंबर 2023 को 22415/224416 वंदे भारत एक्सप्रेस की दूसरी ट्रेन भी शुरू हुई। सुबह छह बजे और अपराह्न 3 बजे कैंट स्टेशन से दिल्ली के लिए ट्रेन खुलती है। उधर, दिल्ली से भी सुबह 6 बजे और अपराह्न 3 बजे खुलती है। सुबह के समय और अपराह्न के समय दोनों तरफ से ट्रेन को यात्री मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed