फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vaishnavi Prajapati and Vibha Patel winners in painting competition

Varanasi News: चित्रकला प्रतियोगिता में वैष्णवी प्रजापति और विभा पटेल विजेता

Tue, 23 Sep 2025 02:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Vaishnavi Prajapati and Vibha Patel winners in painting competition
सेवा पखवाड़ा-2025 के तहत सोमवार को पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज के विवेकानंद सभागार में जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इसमें विकसित भारत की थीम पर प्रतिभागियों ने चित्रकला बनाईं। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में वैष्णवी प्रजापति और सीनियर वर्ग में विभा पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक वाराणसी मंडल डॉ. दिनेश सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विकसित भारत आत्मनिर्भर भारत एवं डिजिटल भारत की संकल्पना को रचनात्मक रूप में सामने लाना था। उन्होंने कहा कि चित्रकला के माध्यम से विकसित भारत की थीम को इन युवा छात्र-छात्राओं द्वारा रचनात्मक रूप से प्रस्तुत करना एक सराहनीय प्रयास है। अति विशिष्ट अतिथि सदस्य माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग डॉ. हरेंद्र राय ने कहा जन-जन में सर्व प्रथम राष्ट्र भावना का होना अनिवार्य है। इस भावना के साथ ही राष्ट्र का सच्चा विकास संभव है। वीडीए के सदस्य अंबरीष सिंह भोला ने कहा कि विकास की सुंदर परिकल्पनाएं चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत करना एक रचनात्मक प्रयास है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुमित कुमार श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में प्रो. मंजुला चतुर्वेदी, डॉ. मदन गुप्ता, असिस्टेंट प्रो. डॉ. सुचिता शर्मा रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed