Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vaibhav, Rahul, and Ashu Pal emerged victorious in the 200-meter race.

Varanasi News: 200 मीटर दौड़ में वैभव, राहुल और आशु पाल ने मारी बाजी

Thu, 19 Nov 2026 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Vaibhav, Rahul, and Ashu Pal emerged victorious in the 200-meter race.
सेंट्रल हिंदू बॉयज स्कूल कमच्छा में बुधवार को विद्यालय परिसर दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन 200 मीटर की दौड़ में वैभव, राहुल और आशु पाल ने बाजी मारी। शुभारंभ बीएचयू के बायोकेमेस्ट्री की विभागाध्यक्ष प्रो. एस श्रीकृष्ण ने किया। सीएचएस बॉयज के शिक्षिका डॉ. सीमा ने बताया कि प्रतियोगिता को विद्यार्थियों की कक्षाओं के आधार पर तीन वर्गों में विभाजित किया गया है। इसमें कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों को मिनी वर्ग, कक्षा नौ और दस के विद्यार्थियों को जूनियर वर्ग तथा कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों को सीनियर वर्ग में शामिल किया गया है। प्रतियोगिता के पहले दिन एथलेटिक्स की कई प्रमुख स्पर्धाएं हुईं। इनमें 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद और गोला फेंक प्रतियोगिता हुई। मौके पर प्रधानाचार्या डॉ. स्वाती अग्रवाल, डा. रीता सिंह, शिवशंकर सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed