फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vaccine is necessary before the exam but students waiting in the queue

परीक्षा से पहले टीका जरूरी पर कतार में इंतजार कर रहे छात्र

Wed, 14 Jul 2021 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Vaccine is necessary before the exam but students waiting in the queue
विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों में 15 जुलाई से शुरू होने वाली परीक्षाओं से पहले विद्यार्थियों को टीकाकरण के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ रही है। मंगलवार को महिला अस्पताल कबीरचौरा, बीएचयू, स्वामी विवेकानंद भेलूपुर सहित अन्य केंद्रों पर छात्र-छात्राएं टीका लगवाने के लिए इंतजार करते रहे। इसके अलावा केंद्रों पर महिलाओं की भी भारी भीड़ रही। दोपहर में महिला अस्पताल समेत कई केंद्रों पर टीका खत्म होने के बाद लोगों की कर्मचारियों से नोकझोंक भी हुई। जिले में मंगलवार को 12,716 लोगों को टीका लगा। वहीं, आज 48 केंद्रों पर टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वैक्सीन के संकट की वजह से केंद्रों की संख्या भी कम कर दी गई है। इधर टीका लगवाने के लिए पिछले कई दिनों की तरह मंगलवार को भी मारामारी रही। केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग भी नहीं दिखी। महिला अस्पताल कबीरचौरा में दोपहर एक बजे ही टीका खत्म हो गया। जानकारी मिलते ही कई घंटे से खड़ी महिलाएं हंगामा करनी लगीं। इस दौरान वहां लाइन में लगी छात्राओं ने दो दिन बाद परीक्षा होने और टीकाकरण सर्टिफिकेट अनिवार्य होने की समस्या कर्मचारियों को बताई। एसआईसी डॉ. लिली श्रीवास्तव के निर्देश पर केवल छात्राओं के लिए सीएमओ से बात कर वैक्सीन मंगवाकर लगवाई गई लेकिन महिलाओं को वापस जाना पड़ा। इस तरह की स्थिति ग्रामीण इलाकों की भी रही। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिरईगांव पर भी मंगलवार को लोगों की लाइन सुबह से लगी रही। यहां भी समय से पहले टीका खत्म होने पर लोगों को वापस जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed