{"_id":"60d737717e9ff350ae442fec","slug":"vaccine-ends-prematurely-at-centers-in-varanasi-and-people-create-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरणः वाराणसी में बारिश के बाद भी दिखा उत्साह, कई केंद्रों पर समय से पहले टीका खत्म, लोगों ने किया हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरणः वाराणसी में बारिश के बाद भी दिखा उत्साह, कई केंद्रों पर समय से पहले टीका खत्म, लोगों ने किया हंगामा
Sat, 26 Jun 2021 07:49 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 26 Jun 2021 07:49 PM IST
सार
वाराणसी में शनिवार को बारिश के बाद भी लोगों में टीकाकरण को लेकर गजब का उत्साह दिख रहा था। बारिश में भीगकर लोग कई केंद्रों पर पहुंचे। कबीरचौरा स्थित महिला अस्पताल समेत कई केंद्रों पर टीका खत्म होने पर लोगों ने हंगामा किया।
विज्ञापन
वाराणसी के कबीरचौरा स्थित महिला अस्पताल में शनिवार को टीका न होने के बाद काउंटर के बाहर खड़े लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शासन और प्रशासन द्वारा लोगों से टीका लगवाने की अपील की जा रही है, लेकिन केंद्रों पर समय से पहले ही टीका खत्म हो जा रहा है। इस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाराणसी में शनिवार दोपहर 12 बजे ही महिला अस्पताल समेत कई केंद्रों पर टीका खत्म होने पर लोगों ने हंगामा किया।
लोगों की कर्मचारियों से नोकझोंक भी हुई। इस वजह से 18 से 44 और 45 साल से अधिक वाले उम्र वालों को बिना टीका लौटना पड़ा। शनिवार को बारिश के बाद भी लोगों में टीकाकरण को लेकर गजब का उत्साह दिख रहा था। महिला अस्पताल कबीरचौरा स्थित केंद्र पर बारिश में भीगकर लोग केंद्रों पर पहुंचे।
टीका लगने की तिथि का मैसेज भी दिखाया, लेकिन काउंटर पर पहुंचने के बाद पता चला कि टीका खत्म है। लोगों ने एसआईसी डॉ. लिली श्रीवास्तव से शिकायत की। इसके बाद भी जब टीका नहीं लग सका तो काउंटर पर पहुंचकर लोग हंगामा करने लगे। उधर, लोगों का गुस्सा बढ़ता देख कर्मचारी भी कुर्सी छोड़कर बाहर आ गए। इसी तरह की स्थिति चौकाघाट, बीएचयू, शिवपुर सहित शहरी और ग्रामीण इलाकों के केंद्रों पर रही।
विज्ञापन
बंद कराया गया कमरा
महिला अस्पताल कबीरचौरा पर टीका खत्म होने पर लोगों की नाराजगी बढ़ती जा रही थी। महिलाओं और पुरुषों के हंगामे को देख टीका लगाए जाने वाले कमरों को बंद कर दिया गया। इसके बाद काउंटर पर टीका न लगने की सूचना चस्पा कराई गई, जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। लोग इस तरह की अव्यवस्था को दूर करने की मांग कर वापस लौट गए।