फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vaccination is biggest weapon in fighting Corona Varanasi commissioner said Vaccination campaign will run for teenagers on January 15-16 

वाराणसी: कोरोना से लड़ने में टीकाकरण सबसे बड़ा हथियार, कमिश्नर बोले- 15-16 जनवरी को किशोरों के लिए चलेगा वैक्सीनेशन महाअभियान

Wed, 12 Jan 2022 12:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 12 Jan 2022 12:51 PM IST
सार

कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि कोविड को रोकने के लिए टीकाकरण सबसे बड़ा हथियार है। जब तक 100 फीसदी लोगों का टीकाकरण नहीं हो जाता, तब तक हम कोरोना पर नियंत्रण नहीं पाएंगे।

विज्ञापन
Vaccination is biggest weapon in fighting Corona Varanasi commissioner said Vaccination campaign will run for teenagers on January 15-16 
कमिश्नरी में आयोजित प्रेस वार्ता में बोलते हुए मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल व जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के कमिश्नर दीपक अग्रवाल मंगलवार को मंडलीय सभागार में कोरोना रोकने और टीकाकरण के संबंध में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के अलावा अन्य अधिकारियों के साथ जरूरी बैठक की। इस दौरान उन्होंने 15-18 साल के बच्चों के लिए टीकाकरण पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को ब्लॉक स्तरीय कर्मचारियों के सहयोग से सूची तैयार कर टीकाकरण कराया जाए।

विज्ञापन


कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि कोविड को रोकने के लिए टीकाकरण सबसे बड़ा हथियार है। जब तक 100 फीसदी लोगों का टीकाकरण नहीं हो जाता, तब तक हम कोरोना पर नियंत्रण नहीं पाएंगे। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से 15 से 18 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण विद्यालयों में जाकर किए जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


इसलिए 15 और 16 जनवरी को 15-18 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण के लिए महाअभियान चलाया जाएगा। 3 लाख बच्चों का टीकाकरण कराया जाना है। स्कूलों के अलावा आईटीआई, कोचिंग संस्थान, इंजीनियरिंग एवं हायर एजुकेशन सहित ग्रामीण क्षेत्रों के 15 से 18 वर्ष आयु के बच्चों का टीकाकरण कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्पोर्ट्स क्लब के ऐसे बच्चे जो स्कूलों में इनरोलमेंट नहीं है, उनका भी टीकाकरण कराया जाए। बच्चों के टीकाकरण के लिए स्कूलों में कैंप लगाए जाएंगे। इसके साथ ही स्थित डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, एलटी कॉलेज अर्दली बाजार में विशेष कैंप लगाए जाएंगे।

वाराणसी में 98 से अधिक आईटीआई विद्यालयों में लगभग 14 हजार बच्चे हैं। कमिश्नर ने निर्देशित करते हुए कहा कि इन विद्यालयों में उन बच्चों की सूची तैयार की जाए, जिन बच्चों का अब तक टीकाकरण नहीं हो सका है और ऐसे बच्चों का 100 फीसदी टीकाकरण कराना जरूरी है। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि किस आईटीआई विद्यालयों में कितने बच्चे ऐसे हैं, जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है और वे किस ब्लॉक पर टीकाकरण कराएंगे, इसकी सूची बुधवार को शाम तक उपलब्ध कराएं।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जिस भी संस्थान में 100 से अधिक बच्चे हों, वहां मेडिकल टीम भेजकर टीकाकरण कराया जाए। पॉलिटेक्निक कॉलेज के बच्चों का टीकाकरण कराए जाने के लिए नोडल अधिकारी नामित कर कराने का निर्देश दिया। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने बताया कि 3517 बच्चों की सूची अब तक तैयार कर ली गई है, जिसमें से 1042 बच्चों का टीकाकरण कराया जा चुका है, अन्य बच्चों का भी कराया जा रहा है।

बीएचयू और विद्यापीठ के रजिस्ट्रार को निर्देश
बीएचयू एवं महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के रजिस्ट्रार को निर्देशित करते हुए कमिश्नर ने कहा कि फर्स्ट ईयर के बच्चे लगभग 18 वर्ष के अंदर के होते हैं, ऐसे बच्चों को फोकस कर उनका टीकाकरण अवश्य कराया जाए। युवा कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया गया कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों को नजदीकी विकास खंड में ले जाकर उनका टीकाकरण कराना सुनिश्चित कराएं। निर्धारित आयु वर्ग के अन्य जगहों से बनारस आकर पठन-पाठन करने वाले बच्चों का भी कराए जाने पर विशेष जोर दिया। सारनाथ के तिब्बती कालेज के छात्रों को उनके विद्यालय के परिचय पत्र पर ही टीकाकरण जाने का निर्देश दिया।

डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि रविवार शाम तक वाराणसी के सभी 15-18 वर्ष आयु के बच्चों का टीकाकरण कराना सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि मदरसों के निर्धारित आयु वर्ग के बच्चों का 2 दिन के अंदर टीकाकरण कराएं। उन्होंने युवा कल्याण, नेहरू युवा केंद्र, रेड क्रॉस, चाइल्ड लाइन एवं नागरिक सुरक्षा संगठन के अधिकारियों से भी कहा कि जो बच्चे नहीं पढ़ते हों उन्हें ढूंढकर टीकाकरण करवाएं।

उन्होंने शहर के संचालित एफएम चैनल के प्रतिनिधियों से 15-18 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण हेतु जन जागरूकता के सूचना अभियान के रूप में प्रसारित करने पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed