{"_id":"61599c4a8ebc3e613c35d661","slug":"uttar-pradesh-first-divyang-t20-cricket-tournament-start-from-4-october-in-varanasi-cm-yogi-will-attend-closing-ceremony","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: यूपी का पहला दिव्यांग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट कल से, समापन समारोह में आएंगे सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: यूपी का पहला दिव्यांग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट कल से, समापन समारोह में आएंगे सीएम योगी
Sun, 03 Oct 2021 05:34 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 03 Oct 2021 05:34 PM IST
सार
चार से सात अक्तूबर तक होने वाली टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर की छह टीमें हिस्सा लेंगी। इस दौरान 10 मैच खेले जाएंगे। समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
विज्ञापन
सिगरा स्टेडियम में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग और जिला प्रशासन द्वारा प्रदेश में पहली बार दिव्यांग टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित होने जा रही है। सोमवार यानी चार अक्तूबर को सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्टस स्टेडियम में प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रदेश के खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी करेंगे।
विज्ञापन
चार से सात अक्तूबर तक होने वाली टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर की छह टीमें हिस्सा लेंगी। इस दौरान 10 मैच खेले जाएंगे। सात अक्तूबर को समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। रविवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने तैयारियों का निरीक्षण करने सिगरा स्टेडियम पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि टी-20 क्रिकेट में प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका सम्मान किया जाएगा। इस दौरान पैरालंपियन खिलाड़ियों को भी स्टेडियम में सम्मानित किए जाने की भी तैयारी की जा रही है। निरीक्षण के बाद मीडिया से बात करते हुए अनिल राजभर ने ओमप्रकाश राजभर और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर हमला बोला।
विज्ञापन
पूर्वांचल में चुनावी शंखनाद करेंगे सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ छह अक्तूबर को बनारस में दो दिवसीय दौरे पर पिंडरा में पूर्वांचल की पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी रविवार को जनसभा की तैयारियों को अंतिम स्वरूप देने के लिए बनारस पहुंच रहे हैं।
पिंडरा में आयोजित चुनावी जनसभा के दौरान सीएम कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भी देंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेकर बनारस से विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। दो दिवसीय दौरे के दौरान सीएम विकास कार्यों का जायजा भी लेंगे।
पिंडरा में आयोजित चुनावी जनसभा के दौरान सीएम कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भी देंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेकर बनारस से विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। दो दिवसीय दौरे के दौरान सीएम विकास कार्यों का जायजा भी लेंगे।