{"_id":"578bf07d4f1c1b8845c4ba1c","slug":"upturned-car-injuring-seven-policemen","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी पलटी, सात पुलिसकर्मी घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी पलटी, सात पुलिसकर्मी घायल
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 18 Jul 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद से बाबतपुर एयरपोर्ट जाते समय बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले का वार्निंग पायलट वाहन रविवार शाम एक बछड़े को बचाने के चक्कर में रखौना गांव के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में वाहन में मौजूद सात पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक कांस्टेबल पवन मौर्या की हालत गंभीर होने पर उसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी घायलों का उपचार पीएचसी जक्खिनी में कराने के बाद पुलिस लाइन भेज दिया गया।
बिहार के सीएम की फ्लीट इलाहाबाद से सड़क मार्ग से बाबतपुर एयरपोर्ट जा रही थी। एनएच-दो पर मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रखौना गांव के सामने जब फ्लीट का वार्निंग पायलट वाहन पहुंचा तो सामने एक बछड़ा आ गया। उसे बचाने में वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे गड्ढे में जा पलटा।
सूचना मिलते ही मिर्जामुराद थानाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल ले गए। साथ ही, बिहार के सीएम की फ्लीट को एयरपोर्ट पहुंचाया गया। घायलों में एएसआई राघव प्रसाद, हेड कांस्टेबल सियाराम चौधरी, कांस्टेबल पवन मौर्या, विनोद सरोज, रंजय प्रसाद, राजेश कुमार और चालक सुनील कुमार शामिल हैं।