फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UPSSSC PET Exam: Another solver arrested for attempting fraud in PET, the accused is a resident of Bihar

UPSSSC PET Exam: पीईटी में फर्जीवाड़े के प्रयास में एक और सॉल्वर गिरफ्तार, बिहार का रहने वाला है आरोपी

Mon, 30 Oct 2023 12:19 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Mon, 30 Oct 2023 12:19 PM IST
सार

पीईटी की दो दिन की परीक्षा में आठ सॉल्वर, एक कक्ष निरीक्षक और दो अभ्यर्थी जिले के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों से गिरफ्तार किए गए। अब लोहता, सिगरा, शिवपुर, मंडुवाडीह, चेतगंज और सारनाथ थाने की पुलिस आठ अभ्यर्थियों की तलाश शुरू करेगी।

विज्ञापन
UPSSSC PET Exam: Another solver arrested for attempting fraud in PET, the accused is a resident of Bihar
UPSSSC PET Exam: पीईटी में फर्जीवाड़े के प्रयास में एक और सॉल्वर गिरफ्तार - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) - 2023 के दूसरे दिन रविवार को एक और सॉल्वर गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान बिहार के नालंदा जिले के नीरपुर निवासी प्रेम कुमार के रूप में हुई है। इससे पहले शनिवार को एसटीएफ के अलावा मंडुवाडीह, सिगरा, चेतगंज, शिवपुर और सारनाथ थाने की पुलिस ने पीईटी में फर्जीवाड़े के प्रयास में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

लोहता थाना क्षेत्र के हरपालपुर स्थित जगनारायण इंटर कॉलेज में पीईटी-2023 का केंद्र बनाया गया था। पहली पाली की परीक्षा के दौरान फोटो के मिस मैच होने के कारण और बायोमेट्रिक जांच में प्रेम कुमार पकड़ा गया। पूछताछ में सामने आया कि वह मिर्जापुर के नियामतपुर खुर्द, भवानीपुर निवासी सुशील कुमार सिंह की जगह परीक्षा देने आया था। इस संबंध में लोहता थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

अब अभ्यर्थियों की तलाश शुरू करेगी पुलिस

पीईटी की दो दिन की परीक्षा में आठ सॉल्वर, एक कक्ष निरीक्षक और दो अभ्यर्थी जिले के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों से गिरफ्तार किए गए। अब लोहता, सिगरा, शिवपुर, मंडुवाडीह, चेतगंज और सारनाथ थाने की पुलिस आठ अभ्यर्थियों की तलाश शुरू करेगी। इसके लिए प्रत्येक थाना स्तर पर पुलिस की एक-एक टीम गठित की गई है, जो अभ्यर्थियों के ठिकानों पर दबिश देकर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed