फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Upset over being scolded for making reels, a young woman lay down on the railway tracks; police rescued her.

Varanasi News: रील बनाने पर डांट से नाराज युवती ट्रैक पर लेटी, पुलिस ने बचाया

Tue, 01 Sep 2026 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Upset over being scolded for making reels, a young woman lay down on the railway tracks; police rescued her.
सारनाथ। आशापुर में बंद रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार देर रात युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया। वह पारिवारिक कलह और इंस्टाग्राम पर रील बनाने को लेकर मिली डांट से तनाव में थी। चौकी इंचार्ज दीक्षा पांडेय ने ट्रैक पर लेटी युवती को समझा-बुझाकर हटाया। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि युवती की पहचान पिंकी (18) के रूप में हुई, जो बिहार, पटना के बिहटा की निवासी है। पिंकी आशापुर में किराए पर रहकर पढ़ाई और हवेलिया चौराहे पर एक होटल में काम करती है। चौकी इंचार्ज ने पिंकी की काउंसिलिंग की और उसे शांत कराया। युवती ने भविष्य में ऐसा कदम न उठाने का वादा किया। युवती ने पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम पर रील बनाने को लेकर परिवार ने उसे डांटा था। रोकटोक से नाराज होकर वह आत्महत्या करने रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article