UPSC Civil Services: लोकसेवा आयोग की परीक्षा में चमकी काशी, शुभांगी की 88वीं और अनुकृति की 138वीं रैंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में काशी की बहू और बेटी ने सफलता की उड़ान भरी है। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम में प्रबंध निदेशक अरविंद श्रीवास्तव की बेटी शुभांगी ने 88वीं स्थान प्राप्त कर काशी का मान बढ़ाया है। शुभांगी की शिक्षा दीक्षा भगवान दास नगर कालोनी स्थित ननिहाल में हुई है। वहीं, बीएचयू कृषि विज्ञान विभाग के प्रो. वीके मिश्रा की बहू अनुकृति शर्मा ने 138वां रैंक प्राप्त की है।
देश सेवा ही एकमात्र लक्ष्य
भगवान दास नगर कॉलोनी निवासी डॉ. मनोज श्रीवास्तव की भांजी शुभांगी श्रीवास्तव ने कहा कि मेहनत से ही सफलता मिलती है। बाबा विश्वनाथ और परिजनों के आशीर्वाद से ऊर्जा का संचार होता रहा। देश सेवा ही एकमात्र लक्ष्य है। ईमानदारी और मेहनत से देश की सेवा करूंगी। शुभांगी ने कहा कि कठिन परिश्रम और विषय वस्तु की अच्छी तैयारी, दृढ़ इच्छा शक्ति, लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयत्नशील रहने से ही सफलता मिलती है। शुभांगी के पिता अरविंद श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम में प्रबंध निदेशक के पद पर लखनऊ में तैनात हैं। मां ममता श्रीवास्तव गृहणी हैं। दो भाई इंजीनियर हैं।
भ्रष्टाचार पर होगा कड़ा प्रहार
अनुकृति शर्मा ने बताया कि इंटर के बाद जेईई और फिर कोलकाता में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस, एजुकेशन एंड रिसर्च से परास्नातक किया। इसके बाद अमेरिका की राइस यूनिवर्सिटी ह्यूस्टन से पति वैभव मिश्रा के साथ पीएचडी कर रही थी।
परिजनों की सलाह पर संघ लोक सेवा आयोग की तैयारी के लिए भारत आ गईं। 2017 में परीक्षा दी तो 355वीं रैंक आई। इस दौरान कस्टम एंड एक्साइज विभाग में ट्रेनिंग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों और असहाय को न्याय दिलाने और भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने के लिए काम करेंगी।