फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Uproar over the death of a young man injured in the fight, Sindhora Inspector suspended

मारपीट में घायल युवक की मौत पर हंगामा, सिंधोरा इंस्पेक्टर निलंबित

Thu, 24 Jun 2021 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Uproar over the death of a young man injured in the fight, Sindhora Inspector suspended
वाराणसी। बसंतपुर में जमीन के विवाद में हुई मारपीट में घायल अश्विनी शर्मा की मौत पर बुधवार को परिजनों सड़क पर शव रखकर जाम लगाया। शाम से लेकर रात नौ बजे हंगामा चलता रहा। आरोपियों पर धारा बढ़ाने और सिंधोरा इंस्पेक्टर रमेश यादव को निलंबित करने की मांग पर अड़े थे। एसडीएम पिंडरा गिरीश कुमार द्विवेदी और सीओ पिंडरा अभिषेक पांडेय ने इंस्पेक्टर को निलंबित और आरोपियों पर हत्या का मुकदमा चलाने का आश्वासन दिया तब जाकर रात नौ बजे मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

बीएचयू में इलाज के दौरान मृत अश्विनी का शव पोस्टमार्टम हाउस से घर पहुंचा तो शव सड़क पर रखते हुए लोगों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। अधिकारियों के समझाने पर रात 8 बजे के लगभग घर से शव लेकर निकले लेकिन सिंधोरा थाने के सामने पहुंचने पर ग्रामीणों ने दोबारा शव रखकर धरना देने लगे। उसके बाद एसडीएम पिंडरा गिरीश कुमार द्विवेदी, सीओ पिंडरा अभिषेक पांडेय, तहसीलदार रामनाथ के समझाने व मुकदमे में 302 की धारा बढ़ाने और हत्यारों की गिरफ्तारी, पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर सिंधोरा के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन पर शव उठाया। इस संबंध में एसपी ग्रामीण अमित वर्मा ने बताया कि लापरवाही बरतने और लचर पर्यवेक्षण के इंस्पेक्टर सिंधोरा रमेश यादव को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed