फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Uproar in BHU: Students clash with proctorial team, two girl students injured, protesting for a week

BHU में हंगामा: प्रॉक्टोरियल टीम से छात्रों की नोकझोंक, दो छात्राएं घायल, एक सप्ताह से जारी है धरना

Tue, 11 Jul 2023 12:50 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 11 Jul 2023 12:50 PM IST
सार

BHU News: बीएचयू के छात्र पिछले एक सप्ताह से धरने पर बैठे हैं। बताया जा रहा है कि छात्रों को धरने से हटाने के लिए प्रॉक्टोरियल टीम पहुंची थी। प्रॉक्टोरियल टीम से नोकझोक में दो छात्राएं घायल हो गईं। 

विज्ञापन
Uproar in BHU: Students clash with proctorial team, two girl students injured, protesting for a week
प्रॉक्टोरियल टीम से छात्रों की नोकझोंक, दो छात्राएं घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में प्रॉक्टोरियल और छात्रों में नोकझोंक की खबर है। छात्र वीसी लॉज पर धरने पर बैठे हैं। छात्र पिछले एक सप्ताह से धरने पर हैं। बताया जा रहा है कि छात्रों को धरने से हटाने के लिए प्रॉक्टोरियल टीम पहुंची थी। प्रॉक्टोरियल टीम से नोकझोक में दो छात्राएं घायल हो गईं। जिसमें एक छात्रा का हाथ और एक छात्रा का पैर टूटने की खबर है। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Sawan Special: चारों दिशाओं में है इस शिवलिंग का मुख, प्राचीन काल से जुड़ा है रहस्य, ये है कहानी
विज्ञापन

घटना के बाद सैकड़ों की संख्या में छात्र मौके पर पहुंचे। वीसी लॉज पर छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। विश्वविद्यालय के प्रॉक्टोरियल टीम के जवान भी मौके पर तैनात हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Uproar in BHU: Students clash with proctorial team, two girl students injured, protesting for a week
बीएचयू के सिंहद्वार पर छात्रों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विश्वविद्यालय प्रशासन से मिल रहा सिर्फ आश्वासन 

छात्रों का कहना है कि वोकेशनल कोर्स के विद्यार्थियों के लिए कोई प्लेसमेंट सेल नहीं है। अभी तक प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल की शिक्षा नहीं मिल सकी है। न तो कार्यशाला होती है। नियमित कक्षाओं के संचालन में भी दिक्कत होती है। कुछ को छोड़कर बाकी को हॉस्टल भी अलॉट नहीं किया किया गया है, जबकि हम लोगों से पूरे विश्वविद्यालय में सबसे अधिक फीस ली जाती है।

कोर्स कन्वेनर को हटाने की भी मांग

हम पिछले चार दिनों से केंद्रीय कार्यालय के बाहर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज करा रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से हमें सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है। कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। जब तक हमारी मांगों को नहीं माना जाएगा, तब तक धरना जारी रहेगा। छात्रों की मांग है कि कोर्स कन्वेनर को हटाया जाए। प्लेसमेंट सेल बनाया जाए, हॉस्टल अलॉट किए जाएं, सेमेस्टर की परीक्षा कोर्स को पूरा करने के बाद हो और कार्यशाला का आयोजन हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed