UP Board Result: आज खत्म होगा पूर्वांचल के लाखों परीक्षार्थियों का इंतजार, जानें रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा परिणाम के लिए तारीख और समय की पुष्टि कर दी है। शनिवार को दोपहर दो बजे कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी किए जाएंगे।
विस्तार
यूपी बोर्ड हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा परिणाम को लेकर पूर्वांचल के लाखों परीक्षार्थियों का इंतजार कल खत्म हो जाएगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा परिणाम के लिए तारीख और समय की पुष्टि कर दी है। शनिवार (18 जून) को दोपहर दो बजे कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी किए जाएंगे। संभावना है कि 10वीं और 12वीं के परिणाम एक साथ जारी किए जाएंगे।
बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी होने से पहले की तैयारियां विद्यालयों में शुरू हो गई है। परिणाम की घोषणा के साथ ही मेरिट लिस्ट और टॉपर्स के नामों का भी ऐलान किया जाएगा। वाराणसी, आजमगढ़, जौनपुर, बलिया समेत पूर्वांचल के लाखों छात्र बेसब्री से अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। वाराणसी, आजमगढ़, जौनपुर, बलिया समेत पूर्वांचल के लाखों छात्र बेसब्री से अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।
यूपी बोर्ड के नतीजे देखें अमर उजाला डॉट कॉम पर
मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पाने के लिए यहां पर क्लिक करें
मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पाने के लिए यहां पर क्लिक करें
वाराणसी जिले में 131 केंद्रों पर हुई थी परीक्षा
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की यूपी बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से शुरू हुई थी। 2021 की यूपी बोर्ड परीक्षा में वाराणसी जिले में 97 फीसदी से अधिक विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की थी। इस वर्ष वाराणसी जिले में 131 केंद्रों पर कुल 93997 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी।
इसमें 47121 छात्र जबकि 46876 छात्राओं ने परीक्षा दी थी। 24 मार्च से 18 अप्रैल तक परीक्षा कराने के बाद 23 अप्रैल तक तीन केंद्रों पर कापियों की जांच कराई गई। मई के पहले सप्ताह में कॉपियों का मूल्यांकन पूरा होने के बाद से ही छात्र-छात्रा अब परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।
ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://results.amarujala.com/ पर जाएं।
- यहां होम पेज पर ही आपको 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
- जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
- जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
- 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद ही आप देख सकेंगे।
इस बार ई-मेल आईडी पर भी जाएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट
इस बार छात्र-छात्राओं की अपनी ई-मेल आईडी पर यूपी बोर्ड का रिजल्ट आएगा। डिजिटल लिटरेसी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सचिव यूपी बोर्ड दिब्यकांत शुक्ल ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को सभी विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी बनवाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्कूल की वेबसाइट और सभी शिक्षकों की ई-मेल आईडी भी बनवाई जाएगी। यह कवायद पहली बार होगी।
आजमगढ़ डीआईओएस डा. पीके उपाध्याय ने बताया कि सभी परीक्षार्थियों की मेल आईडी और फोन नंबर मांगे गए हैं। तैयारी की जा रही है कि परीक्षा परिणाम ई-मेल आईडी पर जारी किया जाए। यह केवल सूचना है। यदि समय से ई-मेल आईडी बन गई, तभी संभव हो सकेगा।