फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   update on fraud of 300 crores Task force will investigate and another case will be registered

300 करोड़ की फ्रॉडगिरी पर बड़ा अपडेट: टॉस्क फोर्स करेगी जांच, एक और मुकदमा दर्ज, पीड़ितों की मदद करेगी पुलिस

Tue, 30 Aug 2022 10:20 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 30 Aug 2022 10:20 AM IST
सार

पिंडरा निवासी सुखराम पटेल के अनुसार सात साल पहले इंडस वेयर कंपनी में 40 लाख निवेश किया था। लुभावने ऑफर देकर धन दोगुना का झांसा देकर ठगी की गई और 2016 में कंपनी ने अपना ऑफिस बंद कर रातों रात भाग निकली।

विज्ञापन
update on fraud of 300 crores Task force will investigate and another case will be registered
अरुणेश सीता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोगों से 300 करोड़ की फ्रॉडगिरी करने वाली इंडस वेयर कंपनी पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मामले में मास्टरमाइंड समेत सात लोगों पर जहां एक औऱ मुकदमा दर्ज किया गया है वहीं टॉस्क फोर्स को जांच की जिम्मेदारी दी गई है। यही नहीं टॉस्क फोर्स पीड़ितों को उनके रुपये वापस दिलवाने में भी मदद करेगी।
विज्ञापन

सोमवार की रात फ्रॉड गिरोह के मास्टरमाइंड अरूणेश सीता , बाल चन्द्र समेत सात आरोपियों के खिलाफ चेतगंज थाने में धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पिंडरा के रहने वाले पीड़ित सुखराम पटेल की तहरीर पर यह कार्रवाई हुई है।

धन दोगुना होने के झांसे पर  40 लाख किया निवेश 
पिंडरा निवासी सुखराम पटेल के अनुसार सात साल पहले इंडस वेयर कंपनी में 40 लाख निवेश किया था। लुभावने ऑफर देकर धन दोगुना का झांसा देकर ठगी की गई और 2016 में कंपनी ने अपना ऑफिस बंद कर रातों रात भाग निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के सीएमडी अरुणेश की गिरफ्तारी के बाद पीड़ितों में न्याय की उम्मीद की किरण जागी है। पीड़ित लोगों ने संपर्क करना शुरू कर दिया है। इस कंपनी द्वारा रियल एस्टेट में जितने भी जमीन व प्रॉपर्टी खरीदी गई हैं उनका डॉक्यूमेंटेशन कराया जाएगा। -ए सतीश गणेश,पुलिस आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed