फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Weather Relief in Sonbhadra Mercury Drops Following Rain Temperatures Rising Again Alert Issued

UP Weather: सोनभद्र में बारिश के बाद पारा गिरने से राहत, अब फिर तापमान में वृद्धि; अलर्ट जारी

Sat, 30 May 2026 08:20 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 30 May 2026 08:20 PM IST
सार

Sonbhadra News: सोनभद्र में हालिया बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन शनिवार को तापमान में फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार की तुलना में अधिकतम तापमान करीब ढाई डिग्री सेल्सियस बढ़ा। आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है तथा लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
UP Weather Relief in Sonbhadra Mercury Drops Following Rain Temperatures Rising Again Alert Issued
सोनभद्र में गिरा पारा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP News: नौतपा के दौरान बीते शुक्रवार की भोर में आंधी के साथ हुई बारिश के बाद तापमान में जहां गिरावट दर्ज की गई वहीं उमस से भी लोगों को राहत मिली। हालांकि 24 घंटे बाद ही तापमान में फिर से वृद्धि शुरू हो गई है। तापमान बढ़ने के साथ ही दिन और रात की उमस भरी गर्मी में इजाफा हुआ है। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक शनिवार को चुर्क क्षेत्र का न्यूनतम पारा 23.4 और अधिकतम पारा 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इससे पहले शुक्रवार की भोर में आंधी-तूफान और बारिश के बाद न्यूनतम पारा 21.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। 
विज्ञापन


अधिकतम पारा भी 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। इस तरह से बीते 24 घंटे में अधिकतम पारा में 2.4 और न्यूनतम पारा में 2.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज हुई है। इससे पहले बृहस्पतिवार को न्यूनतम पारा 26.4 और अधिकतम पारा 40.3 डिग्री रिकार्ड हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बुधवार को न्यूनतम पारा 27.1 और अधिकतम पारा 43.6 डिग्री पारा दर्ज हुआ था। मौसम विशेषज्ञों की तरफ से अब तापमान में लगातार वृद्धि के आसार जताए जा रहे हैं। इससे अब उमस और गर्मी से राहत की उम्मीद कम है।

20 घंटे बाद 150 गांवों की आपूर्ति हुई बहाल
घोरावल। क्षेत्र में शुक्रवार की भोर में आंधी-तूफान और बारिश से कई स्थानों पर बिजली खंभे और पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई थी। बिजली निगम के कर्मचारियों ने शुक्रवार को पूरे दिन आपूर्ति व्यवस्था शुरू करने में जुटे रहे। करीब 20 घंटे बाद घोरावल तहसील क्षेत्र के 150 से अधिक गांवों की आपूर्ति व्यवस्था बहाल हो गई।

आंधी-बारिश की वजह से घोरावल नगर के साथ ही क्षेत्र के खुटहा, खरूआंव, कनेटी, केवली, सोतिल, गुरुवल, धनावल, पाती, डोमखरी, गुरेठ, सतौहा, विसुंधरी, भैंसवार समेत 150 से अधिक राजस्व गांवों में आपूर्ति बंद हो गई थी। अवर अभियंता राजेंद्र बिंद ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम तक मरम्मत कार्य पूरा करते हुए बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई। रात में करीब 11 बजे से इन गांवों में बिजली आपूर्ति सामान्य हो गई। बता दें कि शुक्रवार की भोर में करीब 3 बजे अचानक आई आंधी-बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed