UP Weather: बारिश के बाद की धूप से पारा 35 डिग्री के ऊपर, बनारस में बारिश का यलो अलर्ट; जानें अपडेट
UP Weather News: वाराणसी में एक दिन पहले हुई बारिश के बाद धूप से लोग परेशान दिखे। रुक-रुक कर बादलों की भी आवाजाही होती रही। हवा में 80 फीसदी नमी होने से उमस बढ़ गई।
विस्तार
Varanasi News: तीन दिन की जोरदार बारिश के बाद निकली तीखी धूप ने मौसम को पहले से ज्यादा गर्म कर दिया है। बारिश के बाद पर्यावरण काफी साफ हुआ पर्यावरण सूरज की रोशनी के लिए मुफीद हो गया है और गर्म किरणें बिना किसी रुकावट के सीधे धरती पर आ रहीं हैं। बुधवार को शहर का पारा 35 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर चला गया। 24 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से बह रही हवा में 80 फीसदी नमी होने से उमस बढ़ गई।
बुधवार को बनारस का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.2 सेल्सियस कम 35.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 27 डिग्री सेल्सियस तक चला गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बनारस में अगले 4 दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश का यलो अलर्ट है। वहीं तेज हवा भी चलेगी।
रविदास मंदिर में ओवरफ्लो और मारुति नगर में जलभराव
राजघाट पर संत शिरोमणि रविदास मंदिर के सामने सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। घाट पर बना सीवर लाइन अक्सर चोक होता है। जिसे साफ कराया जाता है। जल निगम की ओर से सफाई चल रही है। उधर, सामनेघाट के मारुति नगर में खाली प्लाॅट में जल भराव है। जिसकी शिकायत की गई है।