उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए रविवार सुबह से ही परीक्षार्थी केंद्रों पर उमड़ पड़े। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया। टीईटी के दौरान रविवार को भदोही जिले में एक महिला शिक्षामित्र इलेक्ट्रानिक डिवाइस संग परीक्षा देते पकड़ी गई जबकि वाराणसी और जौनपुर में दो मुन्ना भाई दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते दबोचे गए। तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। कई केंद्रों पर प्रवेश पत्र में नाम पते गलत होने से परीक्षार्थी परेशान रहे। आगे की स्लाइड्स में देखें..
पकड़े गए मुन्ना भाई
2 of 8
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
भदोही के गोपीगंज स्थित गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज में पहली पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षकों को एक महिला कान में ब्लूटूथ लगाए दिखी। महिला पुलिस से चेक कराया गया तो उसके कपड़ों से एक इलेक्ट्रानिक डिवाइस बरामद हुई। महिला शिक्षामित्र सुचिता देवी पत्नी घनश्याम बिंद निवासी करारी भटौली बरौत थाना हंडिया प्रयागराज की है।
3 of 8
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में उसने बताया कि वह पेपर हल करने के लिए इसका प्रयोग कर रही थी। परीक्षा उत्तीर्ण कराने के लिए ढाई लाख में सौदा तय हुआ था। इसमें 20 हजार रुपये उसने जगापुर निवासी नीतीश बिंद को दे दिए हैं। वाराणसी के नदेसर स्थित कटिंग मेमोरियल स्कूल में मधेपुरा बिहार निवासी बिट्टू कुमार गाजीपुर निवासी सुशील कुमार की जगह परीक्षा दे रहा था।
4 of 8
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
कक्ष निरीक्षक ने प्रवेश पत्र पर दर्ज नाम, प्रमाण पत्र, फोटो आदि का मिलान किया तो संबंधित युवक के प्रवेश पत्र पर फोटो गलत मिला। वहीं इसके पास मिली बीटीसी की मार्कशीट भी गलत थी। केंद्राध्यक्ष की तहरीर पर कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसने 10 हजार रुपये में सौदा तय किया था।
5 of 8
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुर के नेहरू बालोद्यान केंद्र पर पहली पाली में पंकज यादव के स्थान पर परीक्षा दे रहे अजय कुमार को कक्ष निरीक्षकों ने दबोच लिया। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। पूछताछ में उसने अपनी गलती स्वीकार कर ली थी।