Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Shiv Sena Shinde faction to contest assembly elections talks underway with BJP president

यूपी: विधानसभा चुनाव में उतरेगी शिवसेना (शिंदे गुट), भाजपा अध्यक्ष से चल रही बातचीत

Thu, 26 Nov 2026 08:46 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किशन चौबे Updated Thu, 26 Nov 2026 08:46 PM IST
सार

शिवसेना (शिंदे गुट) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ेगी। इसके लिए पार्टी अध्यक्ष एकनाथ शिंदे की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से बातचीत चल रही है। उन्होंने प्रदेश में तीसरी बार एनडीए सरकार बनने का दावा करते हुए सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा।

विज्ञापन
UP Shiv Sena Shinde faction to contest assembly elections talks underway with BJP president
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे। - फोटो : एक्स/एकनाथ शिंदे

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच शिवसेना (शिंदे गुट) ने भी चुनाव मैदान में उतरने का एलान किया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि शिवसेना यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एकनाथ शिंदे की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से बातचीत चल रही है। उन्होंने प्रदेश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने का दावा भी किया।

विज्ञापन


आनंद दुबे बृहस्पतिवार को विक्रमपुर महाराजगंज स्थित अपने घर आए थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में चुनाव लड़ने की घोषणा की। उनका बयान ऐसे समय आया है, जब प्रदेश में एनडीए के सहयोगी दलों अपना दल (एस), निषाद पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल और सुभासपा के बीच सीटों को लेकर सियासी चर्चाएं चल रही हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

योगी सरकार की तारीफ की
आनंद दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। गुंडे और माफिया प्रदेश छोड़ चुके हैं। प्रदेश में निवेशकों की रुचि बढ़ी है और यूपी तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगा।

सपा और कांग्रेस पर साधा निशाना
सपा के पीडीए के सवाल पर आनंद दुबे ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव के पीडीए का मतलब 'परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी' है। वह इसी के सहारे मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं।

सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर चल रही बातचीत पर उन्होंने कहा कि भारत ने दुनिया को शून्य दिया है, लेकिन यह शून्य कांग्रेस के खाते में कुछ ज्यादा ही आ गया है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस की अगले 50 वर्षों तक यही स्थिति रहने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed