फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Politics BJP Labels Ajay Rai Criminal Vows to Respond Democratically Press Conference in Varanasi

UP Politics: भाजपा ने अजय राय बताया अपराधी, कहा- लोकतांत्रिक तरीके से देंगे जवाब; वाराणसी में पत्रकारवार्ता

Sun, 24 May 2026 04:12 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 24 May 2026 04:12 PM IST
सार

Varanasi News: भाजपा नेताओं ने अजय राय द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी का विरोध करते हुए प्रेस वार्ता की। नेताओं ने अजय राय पर 38 मुकदमे दर्ज होने का दावा किया और बयान को राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ बताया। भाजपा नेताओं ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कांग्रेस पर स्तरहीन बयानबाजी का आरोप लगाया।

विज्ञापन
UP Politics BJP Labels Ajay Rai Criminal Vows to Respond Democratically Press Conference in Varanasi
पत्रकारवार्ता के दाैरान भाजपा नेता। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP Politics News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी से भाजपा भड़क गई है। रविवार को प्रदेश सरकार के तीन मंत्री, तीन विधायक, मेयर और संगठन के दो पदाधिकारियों ने एक साथ कांग्रेस के प्रदेश के अध्यक्ष अजय राय पर हमला बोला। 

विज्ञापन


भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि अजय राय पर 38 आपराधिक मुकदमे हैं। गैंगस्टर एक्ट और गुंडा एक्ट भी लगा है। इन मामलों में शासन-प्रशासन को प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए। 

विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी की निंदा की है। भाजपा के नेता, मंत्री और विधायकों ने रविवार को गुलाब बाग स्थित महानगर कार्यालय में पत्रकारों से बात की। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि राजनीति में एक मर्यादा होती है जो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूल चुके हैं। उनके विचार, संस्कार भी अपराध में लिप्त रहने वाले हैं। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि राजनीति में आने के पहले अजय राय अपराधी थे। उनकी मानसिकता अब भी वही है।  

प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि अभी हाल ही में कोलकाता में एक हत्या हुई है। इसमें अजय राय के मोहल्ले के एक लड़के का नाम सामने आया है। पूरे मामले की गहनता से जांच होनी चाहिए। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आपराधिक संगठनों का संचालन करते हैं। 

राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम हैं, तो  अजय राय रावण हैं। कांग्रेस नेता अब प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। प्रशासन को स्वत: संज्ञान लेकर इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। 

विज्ञापन

राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि अजय राय के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इन मामलों में जांच करके कड़ी कार्रवाई की व्यवस्था सुनिश्चित की  जानी चाहिए।

मेयर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करना बनारस की पूरी जनता के खिलाफ अपशब्द बोलना है। भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने मुकदमों का हवाला दिया और प्रभावी कार्रवाई की   मांग रखी।  विधायक डाॅ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि ऐसा कोई आपराधिक मामला नहीं है जो कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष खिलाफ दर्ज न हो। 

उन्होंने हर तरह का अपराध किया है। सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। एमएलसी धर्मेंद्र राय ने कहा कि सिर्फ पुलिस-प्रशासन से अपने आपको सुरक्षित रखने के लिए अजय राय राजनीति में हैं। जिन मामलों में मुकदमे दर्ज हैं उनमें कार्रवाई की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed