{"_id":"69b7d144326e2c005b091e68","slug":"up-police-exam-48-32-candidates-reached-to-take-exam-in-two-days-in-varanasi-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Police Exam: दो दिनों में परीक्षा देने काशी पहुंचे 48.32% परीक्षार्थी, 77760 अभ्यर्थियों को देनी थी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Police Exam: दो दिनों में परीक्षा देने काशी पहुंचे 48.32% परीक्षार्थी, 77760 अभ्यर्थियों को देनी थी परीक्षा
Mon, 16 Mar 2026 03:15 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 16 Mar 2026 03:15 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी में दो दिनों में परीक्षा देने 48.32% परीक्षार्थी पहुंचे। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। अभ्यर्थियों की गहन तलाशी के बाद उनके हाथों का कलावा, घड़ी, बेल्ट, पर्स आदि बाहर रखवाने के बाद ही परीक्षा में बैठने दिया गया।
विज्ञापन
परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से विभिन्न पदों के लिए हुई लिखित परीक्षा का समापन रविवार को हुआ। दो दिनों में सिर्फ 48.32 फीसदी अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी जबकि 51.68 फीसदी परीक्षार्थी पेपर देने नहीं पहुंचे। इसके अलावा दूसरे दिन रविवार को दो पालियों में हुई परीक्षा 20258 अभ्यर्थियों ने छोड़ी।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। ड्रोन कैमरों से भी निगरानी हुई। पुलिस भर्ती परीक्षा जिले के 46 केंद्रों पर दो दिनों में संपन्न हुई। दो दिनों में 77,760 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, इसमें प्रत्येक दिन 38860 अभ्यर्थी थे। यानी प्रत्येक पाली में 19440 को परीक्षा देनी थी। रविवार को हुई परीक्षा में पहली पाली में 9221 ने परीक्षा दी 10219 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
दूसरी पाली में 9401 ने परीक्षा दी और 10039 अनुपस्थित रहे। दूसरे दिन भी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। अभ्यर्थियों की गहन तलाशी के बाद उनके हाथों का कलावा, घड़ी, बेल्ट, पर्स आदि बाहर रखवाने के बाद ही परीक्षा में बैठने दिया गया। सभी प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारी लगातार गश्त कर रहे थे। दोनों दिनों में अभ्यर्थियों का आंकड़ा उपस्थित से ज्यादा अनुपस्थित में दर्ज किया गया।
विज्ञापन