फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP police encounter fear criminals surrender in police court

एनकाउंटर का खौफ, 20 हजार का इनामी बदमाश थाने पहुंच बोला- गिरफ्तार कर लो

Wed, 16 May 2018 02:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 16 May 2018 02:49 PM IST
विज्ञापन
UP police encounter fear criminals surrender in police court
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में योगी सरकार आने के बाद से पुलिस का ऑपरेशन क्लीन जारी है। पुलिस हर रोज किसी न किसी अपराधी का एनकाउंटर रही है। पुलिस के ताबड़तोड़ एनकाउंटर से भयभीत 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश और आजमगढ़ में आंतक का पर्याय शिवानंद चौबे ने थाने पहुंच कर सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन


उसने मंगलवार को शहर कोतवाली में सरेंडर कर दिया। पुलिस उसके साथियों की तलाश में जुटी है। इन बदमाशों का आजमगढ़ के अलावा गोरखपुर और इलाहाबाद जिले में आतंक है। गोरखपुर पुलिस ने इस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने बदमाश का चालान कर दिया है। 
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक सरेंडर करने वाला शिवानंद चौबे पुत्र जयनाथ जहानगंज थाना क्षेत्र के कारिसात गांव का निवासी है। लुटेरों के  की गिरोह का सक्रिय सदस्य था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके गिरोह में गांव का पिंटू यादव पुत्र रामकिसुन, इसी थाने के मुस्तफाबाद गांव निवासी धर्मेंद्र यादव पुत्र अवधू, कादीपुर गांव निवासी रामानंद यादव पुत्र शेषनाथ और सरवन यादव शामिल है। ये सभी आजमगढ़ इलाहाबाद, वाराणसी और गोरखपुर के जिलों में लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

इन जिलों में इस गिरोह पर छह से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। गोरखपुर जिले की पुलिस ने शिवानंद पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ किए जा रहे एनकाउंटर से भयभीत शिवानंद चौबे ने मंगलवार को अपने परिवारवालों के साथ हाथ में तमंचा और कारतूस लेकर समर्पण कर दिया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि शिवानंद के सरेंडर करने के बाद पुलिस ने उसका तमंचा और कारतूस बरामद कर चालान कर दिया। 

छेड़खानी से तंग छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई

UP police encounter fear criminals surrender in police court

आजमगढ़ जिले के रौनापार क्षेत्र के एक गांव की कक्षा आठ की छात्रा ने पड़ोसी गांव के युवक की छेड़खानी से परेशान होकर स्कूल जाना छोड़ दिया। वह पिछले छह महीने से स्कूल नहीं जा रही है। इस पर युवक सोमवार की शाम छात्रा के घर तक आ गया छेड़खानी की। सहमे परिवार ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, पर फिलहाल मामला दर्ज नहीं है।

छात्रा के परिवार में उसके अलावा मां-बाप हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वह अपने गांव के ही स्कूल में पढ़ रही थी। स्कूल आते-जाते समय पड़ोसी गांव का एक युवक उससे अक्सर छेड़खानी करता था।

उसकी हरकतों से परेशान होकर छात्रा ने पिछले छह महीने से स्कूल जाना छोड़  दिया था और घर पर ही रहने लगी थी। इस पर मनबढ़ युवक सोमवार की शाम को छात्रा के घर पहुंच गया, जिस समय युवक वहां पहुंचा उस समय वह घर के पास अकेले कुछ काम कर रही थी।

युवक ने उसे पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगा। छात्रा ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो युवक वहां से फरार हो गया। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट अभी दर्ज नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed