एनकाउंटर के डर से हिस्ट्रीशीटर ने किया सरेंडर, तीन दिन पहले जेल से लौटा था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसका उदाहरण सोमवार को आजमगढ़ कोतवाली में देखने को मिला। अपराधियों के विरुद्ध छेड़े गए अभियान से भयभीत होकर गाजीपुर जिले के सादात थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी बदमाश अरविंद यादव सोमवार की शाम शहर कोतवाली में पहुंचकर पुलिस के सामने हथियार रख दिया।
गाजीपुर जिले का हिस्ट्रीशीटर अरविंद यादव ने समर्पण करते हुए कहा कि अब वह मेहनत मजदूरी करके अपना गुजर-बसर कर लेगा, लेकिन किसी भी कीमत पर अपराध की दुनिया में कदम नहीं रखेगा। एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि अरविंद के विरुद्ध आजमगढ़ जिले के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
वह तीन दिन पूर्व जमानत पर जेल से रिहा हुआ, इसके बाद से गायब हो गया। उसके घर वालों को लगा कि कहीं पुलिस उसका एनकाउंटर न कर दे। इसलिए परिवार के लोग उसे बचाने के लिए पुलिस से गुहार लगा रहे थे।
जबकि अरविंद कहीं और छिपा हुआ था। सोमवार की शाम वह अपना तमंचा और थैले में कपड़े लेकर शहर कोतवाली पहुंचा और पुलिस के समक्ष हथियार डालते हुए अपराध से तौबा करने की कसमें खाई है।