{"_id":"5ab91a144f1c1b2d3e8b487b","slug":"up-police-encounter-fear-criminals-goes-to-surrender","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनकाउंटर के डर से हिस्ट्रीशीटर ने किया सरेंडर, तीन दिन पहले जेल से लौटा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनकाउंटर के डर से हिस्ट्रीशीटर ने किया सरेंडर, तीन दिन पहले जेल से लौटा था
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
यूपी पुलिस के कारण प्रदेश के अपराधियों में दहशत है। उन्हें डर सता रहा है कि ना जाने कब पुलिस के हाथों किसी एनकाउंटर में उनकी जान चली जाए। इसी खौफ का नतीजा है कि कई बदमाशों ने जुर्म की दुनिया छोड़ने का फैसला कर लिया है।
इसका उदाहरण सोमवार को आजमगढ़ कोतवाली में देखने को मिला। अपराधियों के विरुद्ध छेड़े गए अभियान से भयभीत होकर गाजीपुर जिले के सादात थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी बदमाश अरविंद यादव सोमवार की शाम शहर कोतवाली में पहुंचकर पुलिस के सामने हथियार रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसका उदाहरण सोमवार को आजमगढ़ कोतवाली में देखने को मिला। अपराधियों के विरुद्ध छेड़े गए अभियान से भयभीत होकर गाजीपुर जिले के सादात थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी बदमाश अरविंद यादव सोमवार की शाम शहर कोतवाली में पहुंचकर पुलिस के सामने हथियार रख दिया।
विज्ञापन
गाजीपुर जिले का हिस्ट्रीशीटर अरविंद यादव ने समर्पण करते हुए कहा कि अब वह मेहनत मजदूरी करके अपना गुजर-बसर कर लेगा, लेकिन किसी भी कीमत पर अपराध की दुनिया में कदम नहीं रखेगा। एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि अरविंद के विरुद्ध आजमगढ़ जिले के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
वह तीन दिन पूर्व जमानत पर जेल से रिहा हुआ, इसके बाद से गायब हो गया। उसके घर वालों को लगा कि कहीं पुलिस उसका एनकाउंटर न कर दे। इसलिए परिवार के लोग उसे बचाने के लिए पुलिस से गुहार लगा रहे थे।
जबकि अरविंद कहीं और छिपा हुआ था। सोमवार की शाम वह अपना तमंचा और थैले में कपड़े लेकर शहर कोतवाली पहुंचा और पुलिस के समक्ष हथियार डालते हुए अपराध से तौबा करने की कसमें खाई है।