{"_id":"614e05d68ebc3e012555f69d","slug":"up-police-constable-dismiss-for-indiscipline-suspended-for-celebrating-mulayam-singh-yadav-birthday","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अनुशासनहीनता में सिपाही बर्खास्त, मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाने में हुआ था निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अनुशासनहीनता में सिपाही बर्खास्त, मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाने में हुआ था निलंबित
Sat, 25 Sep 2021 03:12 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: हरि User
Updated Sat, 25 Sep 2021 03:12 PM IST
सार
बलिया के पुलिस अधीक्षक ने अनुशासनहीनता और समाज में असंतोष की भावना भड़काने आदि के आरोप में सिपाही को बर्खास्त कर दिया है। सिपाही जौनपुर के सराय ख्वाजा का रहने वाला है।
विज्ञापन
uttar pradesh police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलना पुलिस विभाग के एक सिपाही को भारी पड़ गया। बलिया के पुलिस अधीक्षक ने अनुशासनहीनता और समाज में असंतोष की भावना भड़काने आदि के आरोप में सिपाही को बर्खास्त कर दिया है। कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। सिपाही वर्तमान में बलिया पुलिस लाइन में तैनात था। सिपाही जौनपुर के सराय ख्वाजा का रहने वाला है।
विज्ञापन
सिपाही रवि यादव अपनी गतिविधियों को लेकर काफी चर्चित था। इससे पहले भी सपा कार्यालय पर पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल करने में निलंबित हुआ था। बाद में उसे बहाल कर दिया दिया गया था। बताया जा रहा कि सिपाही रवि यादव ने सीएम को एक पत्र भेजा था।
विज्ञापन
पत्र में वेतन भत्ते आदि बढ़ाने के संबंध में एक लिखा था। पुलिसकर्मियों का वेतन बढ़ाने, आठ घंटे से अधिक ड्यूटी न कराने, उच्चाधिकारियों के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी आदि को लेकर सोशल मीडिया पर असंतोष की भावना उत्पन्न करने वाली पोस्ट की थी।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर ने बताया कि पुलिस लाइन में तैनात जौनपुर के सराय ख्वाजा निवासी सिपाही रवि यादव को बर्खास्त किया गया है।