फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Nikay Chunav: Samajwadi Party also opened its cards in Varanasi, OP Singh declared candidate for the post o

UP Nikay Chunav: वाराणसी में समाजवादी पार्टी ने भी खोले पत्ते, मेयर पद के लिए ओपी सिंह प्रत्याशी घोषित

Sat, 15 Apr 2023 02:24 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 15 Apr 2023 02:24 PM IST
सार

कांग्रेस ने वाराणसी नगर निगम के महापौर सीट से पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल कुमार श्रीवास्तव को प्रत्याशी घोषित किया वहीं अब समाजवादी पार्टी ने भी अपने पत्ते खोल दिए हैं।

विज्ञापन
UP Nikay Chunav: Samajwadi Party also opened its cards in Varanasi, OP Singh declared candidate for the post o
मेयर पद के लिए ओपी सिंह प्रत्याशी घोषित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के वाराणसी में नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। जहां कांग्रेस ने वाराणसी नगर निगम के महापौर सीट से पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल कुमार श्रीवास्तव को प्रत्याशी घोषित किया वहीं अब समाजवादी पार्टी ने भी अपने पत्ते खोल दिए हैं। समाजवादी पार्टी ने वाराणसी में मेयर के पद के लिए ओपी सिंह को प्रत्याशी घोषित किया। 
विज्ञापन

बता दें कि निकाय चुनाव में भाजपा का वर्चस्व तोड़ने के लिए कांग्रेस ने बीएचयू के पूर्व अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव को मेयर का प्रत्याशी घोषित किया है। नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन बुधवार को कांग्रेस ने टिकट की घोषणा कर अपनी बढ़त बनाने की कोशिश की है।
विज्ञापन


 

UP Nikay Chunav: Samajwadi Party also opened its cards in Varanasi, OP Singh declared candidate for the post o
Prayagraj News : निकाय चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।
कैंट विधानसभा से पांच बार भाग्य आजमा चुके अनिल श्रीवास्तव का राजनीतिक सफर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन से शुरू हुआ है। बीएचयू छात्रसंघ में वर्ष 1982 में महासचिव और 1985 में अध्यक्ष रहे श्रीवास्तव 1987 में डेलीगेशन प्रेसिडेंट भी रहे हैं। वर्ष 2010 से 12 तक वे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के रूप में भी पार्टी के लिए काम कर चुके हैं। इसके अलावा यूथ कांग्रेस और राष्ट्रीय कांग्रेस में भी कई दायित्व निभा चुके हैं।

 

UP Nikay Chunav: Samajwadi Party also opened its cards in Varanasi, OP Singh declared candidate for the post o
निकाय चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

नगर निकाय निर्वाचन का कंट्रोल रूम खुला

नगर निकाय निर्वाचन से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत व जानकारी के लिए विकास भवन में कंट्रोल रूम खोला गया है। कंट्रोल रूम पर व्यक्ति किसी तरह की सूचना, शिकायत और आचार संहिता उल्लंघन की जानकारी दे सकते हैं। कंट्रोल रूम के प्रभारी अधिकारी जवाहर लाल श्रीवास्तव ने बताया कि कोई भी व्यक्ति कंट्रोल रूम नंबर 0542-2990588 पर या फिर ईमेल आईडी controlroomvns2023@gmail.com के जरिये संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed